फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Pollution reaches alarming level in Dehradun, AQI 238 reached

राजधानी देहरादून में भी खतरनाक स्तर तक पहुंचा प्रदूषण, एक्यूआई 238 चिंताजनक

Thu, 05 Nov 2020 03:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 05 Nov 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Pollution reaches alarming level in Dehradun, AQI 238 reached
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

देश की राजधानी ही नहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। हालांकि हवा की तेज रफ्तार से थोड़ी राहत भी मिली। शहर का औसत प्रदूषण स्तर (एक्यूआई) 238 रहा जो सेहत के लिहाज से खतरनाक है।

विज्ञापन


कनॉट प्लेस, क्लेमेंटटाउन और रायपुर में तो प्रदूषण का स्तर 315 रहा जो स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी खतरनाक रहा। 

दिल्ली और आसपास का इलाका पराली जलाने की वजह से खतरनाक स्तर के प्रदूषण की समस्या का सामना कर रहा है। एयर क्वालिटी.कॉम की ओर से दर्ज रिकार्ड में देहरादून में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक हो चला है। देहरादून के वायुमंडल में कार्बन 1064 माइक्रो ग्राम प्रति यूनिट की मात्रा पाई गई।

विज्ञापन

बारिश कम होने से प्रदूषण का स्तर ज्यादा

इसके अलावा वायुमंडल में अन्य प्रदूषणकारी तत्वों की मात्रा भी सामान्य से काफी अधिक पाई गई। नाइट्रोजन आक्साइड की मात्रा 42 और बेहद खतरनाक मानी जाने वाली गैस सल्फर डाई की मात्रा 16 माइक्रोग्राम प्रति यूनिट रही। 

विशेषज्ञों के अनुसार देहरादून में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या की मुख्य वजह बारिश का कम होना है। वाहनों से निकला बेतहाशा धुआं और प्रदूषणकारी तत्व राजधानी में प्रदूषण की मुख्य वजह बताए जा रहे हैं। कार्बन और सल्फरडाई आक्साइड मुख्यत: डीजल-पेट्रोल के वाहनों से निकले धुएं की वजह से होता है। 

दिवाली पर ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ सकता है

राजधानी में ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी 62.94 रहा जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। दिवाली पर पटाखों की वजह से वायु प्रदूषण के साथ ही ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed