उत्तराखंड: कोरोना संभला तो चुनावी मोड में आए सियासी दल, खुलकर मैदान में उतरेगी भाजपा-कांग्रेस और आप
विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का उपचुनाव होना है। कांग्रेस इस उपचुनाव में ताल ठोकने को तैयार बैठी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कुछ संभला तो सत्तारुढ़ भाजपा समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ गए। अभी तक सभी सियासी दलों ने अपने कार्यकर्ताओं को कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहे राज्य के लोगों की सेवा में झोंक रखा था। लेकिन अब वे महंगाई, बेरोजगारी, वैक्सीन की कमी और जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाकर सत्तारुढ़ दल के खिलाफ वातावरण बनाने के अभियान में जुट गए हैं।
कोरोना महामारी के बाद राज्य में जो माहौल बना है, कांग्रेस उसका फायदा लेना चाहती है। यही कारण रहा कि कांग्रेस प्रभारी ने प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को दिल्ली बुलाकर उन्हें विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया। देहरादून लौटते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महंगाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया। आने वाले दिनों में पार्टी पूरे प्रदेश में सांगठनिक गतिविधियों को तेज करने के साथ सत्तारोधी रुझान का फायदा उठाने का प्रयास करती दिखेगी।
उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली दौरे पर, राजनाथ सिंह व जेपी नड्डा से की मुलाकात
उधर, मजबूत सांगठनिक नेटवर्क वाली सत्तारुढ़ भाजपा ने भी कोरोनाकाल मेंअपने कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन अभियान से जोड़ा और अब राज्य में कोरोना संक्रमण की दर कम हो रही है, तो पार्टी ने अपनी सांगठनिक गतिविधियों को बढ़ाने की तैयारी कर ली है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, जून के आखिरी हफ्ते में या जुलाई के पहले हफ्ते में पार्टी चिंतन बैठक करेगी, जिसमें 2022 के विधानसभा चुनाव के रोडमैप पर मंथन होगा। जाहिर है कि इस चिंतन बैठक के जरिये भाजपा एक तरह से विधानसभा चुनाव की सियासत में खुलकर उतरने का ऐलान कर देगी। इसी दौरान पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी होगी, जिसमें पार्टी अपने भावी संगठनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा करेगी। ये सारे कार्यक्रम विधानसभा चुनाव को फोकस में रखकर आयोजित होंगे।
आम आदमी पार्टी भी अपने लिए जगह बनाने का प्रयास कर रही
प्रदेश की दो प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच आम आदमी पार्टी भी अपने लिए जगह बनाने का प्रयास कर रही है। कोरोना कम होने के बाद आप की राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आ गई है। आप की निगाह राज्य में निर्णायक माने जाने वाले युवा मतदाताओं को साधने की है। इस वोट बैंक को साथ जोड़ने के लिए पार्टी युवा नेताओं को सदस्य बना रही है। हाल ही में पार्टी ने राजधानी देहरादून में डीएवी कॉलेज के छात्र नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आप पार्टी उत्तराखंड नव निर्माण का सपना लेकर आगामी चुनाव में उतरने जा रहीहै। इसमें हर वर्ग की भूमिका अहम है। आज आप से लोग लगातार प्रभावित हो रहे हैं।
- दिनेश मोहनिया, प्रभारी,आम आदमी पार्टी
राजनीतिक दल होने के नाते भाजपा की सांगठनिक गतिविधियां पूरे वर्ष भर जारी रहती हैं। पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई माह के पहले हफ्ते में चिंतन बैठक व प्रदेश कार्यसमिति होगी।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
कोरोना की रफ्तार कम हो गई है। जैसे-जैसे इसमें कमी आ रही है, कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों में तेजी लाई जा रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश प्रभारी के साथ एक बैठक हो चुकी है। एक और बैठक 12 जून को होगी।
- प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस