{"_id":"60c05a718a222c22994cd904","slug":"uttarakhand-news-former-cm-trivendar-singh-rawat-delhi-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली दौरे पर, राजनाथ सिंह व जेपी नड्डा से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली दौरे पर, राजनाथ सिंह व जेपी नड्डा से की मुलाकात
Wed, 09 Jun 2021 02:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:52 PM IST
सार
उनके दिल्ली दौरे को लेकर सियासी हलकों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व उन्हें संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी दे सकता है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली के दौरे पर हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल से शिष्टाचार भेंट की।
उत्तराखंड: सीएम तीरथ ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, वैक्सीन का अतिरिक्त कोटा मांगा
जेपी नड्डा से की मुलाकात
इसके बाद उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। वह बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड: पर्यटन मंत्री के बयान पर भड़के तीर्थपुरोहित, प्रदर्शन कर फूंका पुतला, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
सियासी हलकों में तमाम तरह की चर्चाएं
उनके दिल्ली दौरे को लेकर सियासी हलकों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व उन्हें संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी दे सकता है।
मुख्यमंत्री तीन दिवसीय दिल्ली दौरे से लौट आए
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत नई दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे से लौट आए हैं। प्रवास के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। राज्य की विकास योजनाओं को लेकर वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले।
मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य के लंबित प्रस्तावों को मंजूरी देने की मांग की। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री बुधवार को अपने दिल्ली दौरे की जानकारी मीडिया को दे सकते हैं।