फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Police Department handed over scooty to Kotwali Pauri, Kotdwar and Mahila Police Station Srinagar

उत्तराखंड: पुलिस विभाग ने कोतवाली पौड़ी, कोटद्वार व महिला थाना श्रीनगर को सौंपी एक-एक स्कूटी

Wed, 18 Aug 2021 05:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Aug 2021 05:51 PM IST
सार

जनपद पौड़ी पुलिस ने शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने के लिए वर्ष 2019 में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की थी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Police Department handed over scooty to Kotwali Pauri, Kotdwar and Mahila Police Station Srinagar
महिला पुलिकर्मियों को मिली स्कूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पौड़ी जिले की पुलिस महिला व बाल अपराधों के प्रति गंभीरता से कार्य कर रही है। पुलिस ने जिले के कोतवाली पौड़ी, कोटद्वार व महिला थाना श्रीनगर को एक-एक स्कूटी प्रदान की है। जिससे महिला पुलिसकर्मी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगी। साथ ही महिला अपराधों की शिकायतों का भी निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन


जनपद पौड़ी पुलिस ने शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने के लिए वर्ष 2019 में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की थी। जिसके माध्यम से महिला अपराधों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण में बहुत मदद मिली है। लेकिन अब पुलिस महकमे ने इस कड़ी में महिला हेल्प डेस्क टीम को आधुनिक बनाने के लिए तीन थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस को एक-एक स्कूटी सौंपी हैं।
विज्ञापन


एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने बताया कि कोतवाली पौड़ी, कोटद्वार व महिला थाना श्रीनगर को एक-एक स्कूटी सौंपी है। जिसके माध्यम से महिला अपराधों से जुड़ी शिकायातें के त्वरित निस्तारण के लिए कदम उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराध, मारपीट, धोखाधड़ी, जमीनी विवाद, चोरी से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयान्तराल निस्तारण कर संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए यह सुविधा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना क्षेत्र थलीसैंण व पैठाणी में महिला व बाल अपराधों की संख्या में इजाफा देखते हुए महिला पुलिस टीम जागरूकता अभियान चला रही है। जिसमें 246 ग्रामीण क्षेत्रों में 12,747 महिलाओं व बच्चों को अपराधों की रोकथाम, गुड टच-बैड टच, आपातकालीन नंबर 112, बाल हेल्प लाइन नंबर 1098, साइबर अपराध आदि की विस्तार से जानकारी दी जा रही है।


एसएसपी ने बताया कि क्षेत्र में महिला अपराध से जुड़े 4,700 जागरूकता बुकलेट व पम्पलेट भी वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बताया गया कि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार, छेड़छाड़, भगा ले जाना, बाल विवाह आदि घटनाओं को अंजाम देता है, तो नजर अंदाज न करे। घटना की जानकारी पुलिस को दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed