फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News PM Modi may inaugurate Global Investors Summit to be held in November or December

Uttarakhand: पीएम मोदी कर सकते हैं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज, नवंबर-दिसंबर में होगा आयोजन

Thu, 01 Jun 2023 08:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Jun 2023 08:36 PM IST
सार

सीएम धामी ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने का यह हमारे पास अच्छा अवसर है।

विज्ञापन
Uttarakhand News PM Modi may inaugurate Global Investors Summit to be held in November or December
सीएम धामी और प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन कर सकते हैं। यह समिट नवंबर-दिसंबर होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री से जल्द अनुरोध करेंगे। समिट के तहत दो रोड शो विदेश होंगे। इसके अलावा देश के विभिन्न शहरों में छह रोड शो किए जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में बृहस्पतिवार को समिट के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने का यह हमारे पास अच्छा अवसर है।
विज्ञापन


Uttarakhand: 12वीं के बाद स्नातक के लिए अब समर्थ पोर्टल से होंगे दाखिले, एक राज्य, एक प्रवेश के तहत शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए अच्छे वातावरण के साथ ही बेहतर मानव संसाधन भी है। राज्य में अधिक से अधिक निवेशक आएं, इसके लिए मजबूत नई औद्योगिक नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में हवाई, रेल और सड़क कनेक्टिविटी का जिस तेजी से विस्तार हो रहा है, यह औद्योगिक जगत के लोगों को देवभूमि आने के लिए आकर्षित कर रहा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, विनय शंकर पांडे, एमडी सिडकुल रोहित मीणा और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मसूरी और रामनगर में मिनी कॉन्क्लेव होंगे

बैठक में बताया गया कि मसूरी और रामनगर में मिनी कॉन्क्लेव के भी आयोजन होंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत राज्य में पर्यटन, उद्योग, आईटी, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए रोड शो और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed