फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Partial work boycott by transport corporation employees begins for many demands

Uttarakhand: परिवहन निगम कर्मियों का आंशिक कार्य बहिष्कार शुरू, आज वार्ता विफल हुई तो पूर्ण चक्काजाम

Wed, 23 Oct 2024 01:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Oct 2024 01:30 AM IST
सार

उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने रोडवेज के 13 समर्पित मार्गों पर निजी सवारी वाहनों के संचालन के विरोध में 23 और 24 अक्तूबर को पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Partial work boycott by transport corporation employees begins for many demands
परिवहन निगम कर्मियों का आंशिक कार्य बहिष्कार शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन निगम के तीन संगठनों के संयुक्त मोर्चा का रोडवेज के 13 मार्गों पर निजी बसों को परमिट देने के विरोध में मंगलवार की रात 12 बजे से आंशिक कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। सुबह परिवहन अफसरों से वार्ता होगी। वार्ता विफल की स्थिति में पूर्ण चक्काजाम शुरू कर दिया जाएगा। उधर, सचिव परिवहन ने वार्ता के मद्देनजर हड़ताल खत्म होने की बात कही है।

विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने रोडवेज के 13 समर्पित मार्गों पर निजी सवारी वाहनों के संचालन के विरोध में 23 और 24 अक्तूबर को पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। मंगलवार को मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक निगम प्रबंधन से हुई, जो बेनतीजा रही।
विज्ञापन


मोर्चा के संयोजक अशोक चौधरी ने बताया कि बुधवार सुबह मोर्चा पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। मंगलवार रात 12 बजे से आंशिक कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। सुबह वार्ता में बात न बनी तो तुरंत पूर्ण चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्टीमेटम के बाद एक्शन: सीएम ने तलब किया गड्ढामुक्त सड़कों का ब्योरा, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश

नए मार्गों पर परमिट जारी करने पर रोक
उधर, राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में देहरादून-विकासनगर-डाकपत्थर मोटर ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मांग थी कि उन्हें ऋषिकेश तक वाहन चलाने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा पौड़ी, रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर, उत्तरकाशी, टिहरी, कर्णप्रयाग, कोटद्वार आदि स्थानों से सीधे देहरादून की निजी सेवा शुरू करने की भी मांगें आ रहीं हैं। इन्हें देखते हुए सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण सनत कुमार सिंह ने आरटीओ देहरादून, पौड़ी, हल्द्वानी, अल्मोड़ा से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के अध्ययन के लिए समिति गठित होगी, जो अपनी रिपोर्ट आगामी एसटीए बैठक में रखेगी। उन्होंने तब तक के लिए 13 अधिसूचित सहित सभी मार्गों पर आगामी आदेश तक निजी परमिट जारी करने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed