फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Paragliding will start in Bhimtal from September

उत्तराखंड: रोमांच के शौकीन हो जाएं तैयार, भीमताल में सितंबर से शुरू होगी पैराग्लाइडिंग

Mon, 23 Aug 2021 07:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Aug 2021 07:12 PM IST
सार

कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) भीमताल परिसर में निर्मित साहसिक खेल भवन का भी जायजा लिया। जहां पर क्याकिंग व एयरो स्पोर्ट्स के लिए उत्कृष्टता केंद्र बनाए जाने पर विस्तार से चर्चा की। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Paragliding will start in Bhimtal from September
पैराग्लाइडिंग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहा है। भीमताल में सितंबर से पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को शुरू करने के लिए पर्यटन विकास परिषद की टीम ने भीमताल में पैराग्लाडिंग फर्मों के उपकरणों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन


पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विन पुंडीर के नेतृत्व में अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान व अन्य अधिकारियों ने एयरो स्पोर्ट्स में नामित कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर पैराग्लाडिंग संचालित फर्मों के उपकरणों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


रोमांच का सफर : 59 सालों बाद पर्यटकों के लिए खुली ऐतिहासिक गरतांग गली, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विन पुंडीर ने बताया कि दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत फर्मों द्वारा चलाई जाने वाली पैराग्लाडिंग में सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया। पुराने उपकरणों को हटाए जाने की प्रक्रिया चलाई गई।

इसके आधार पर सितंबर से भीमताल में पैराग्लाइडिंग शुरू करने के लिए परमिट का नवीनीकरण किया जाएगा। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) भीमताल परिसर में निर्मित साहसिक खेल भवन का भी जायजा लिया। जहां पर क्याकिंग व एयरो स्पोर्ट्स के लिए उत्कृष्टता केंद्र बनाए जाने पर विस्तार से चर्चा की। 

अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ और पौड़ी में पैराग्लाडिंग का संचालन करने वाली फर्मों के उपकरणों का निरीक्षण किया जाएगा।

इसके अलावा राफ्टिंग परमिटों के नवीनीकरण की कार्रवाई भी की जा रही हैं। इस मौके पर थल क्रीड़ा स्पोर्ट्स विशेषज्ञ रणबीर सिंह नेगी, नैनीताल जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, बीएसएफ के आरके पुनिया और एयरो कमेटी के सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत मौजूद रहे।

साहसिक खेलों का केंद्र बनेगा मार्चुला, केएमवीएन ने तैयार की डीपीआर

साहसिक खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से नए पर्यटन स्थलों की तलाश करने के साथ उन्हें विकसित किया जा रहा है।

इसके तहत अल्मोड़ा के मार्चुला में एंगलिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रेल रन, माउंटेन बाइकिंग, रिवर, क्रॉसिंग, वॉटर रोलिंग, ऑफ-रोडिंग, हाइकिंग, सफारी जैसे साहसिक खेलों को विकसित करने के लिए पर्यटन विकास परिषद के अधिकारियों ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

यूटीडीबी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विन पुंडीर के नेतृत्व में यूटीडीबी और कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मार्चुला से लेकर भिकियासैंण में होने वाले विकास कार्यों के लिए केएमवीएन ने डीपीआर तैयार कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed