फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Panic in Pithoragarh cracks in 50 houses of Sirsolipatti village due to explosion in tunnel

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में दहशत, सिरसोलीपट्टी गांव के 50 घरों में दरारें...टनल में हो रहा विस्फोट बना कारण

Tue, 25 Apr 2023 09:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Apr 2023 09:11 PM IST
सार

सरयू नदी में खुटानी पावर प्रोजेक्ट कंपनी 21 मेगावाट के हाइड्रो पावर हाउस का निर्माण कर रही है जिसमें दो टनल बनाए जा रहे हैं। अनुसूचित जाति बहुल सिरसोली पट्टी गांव के लोग निर्माणाधीन टनल में हो रहे विस्फोट की वजह से घरों और अन्य स्थानों पर आ रही दरारों की शिकायत एक साल से कर रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Panic in Pithoragarh cracks in 50 houses of Sirsolipatti village due to explosion in tunnel
पिथौरागढ़ के सिरसोलीपट्टी के घरों में दरारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सिरसोलीपट्टी-बनकोट गांव में 50 घरों में 0.1 मिमी से दो मिमी की दरारें पाई गईं हैं। यह बात भू वैज्ञानिकों के सर्वेक्षण में सामने आई है। दरारों का कारण खुटानी हाइड्रो प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन टनल में हो रहे विस्फोट को माना गया है।

विज्ञापन


सरयू नदी में खुटानी पावर प्रोजेक्ट कंपनी 21 मेगावाट के हाइड्रो पावर हाउस का निर्माण कर रही है जिसमें दो टनल बनाए जा रहे हैं। अनुसूचित जाति बहुल सिरसोली पट्टी गांव के लोग निर्माणाधीन टनल में हो रहे विस्फोट की वजह से घरों और अन्य स्थानों पर आ रही दरारों की शिकायत एक साल से कर रहे हैं। इसके लिए धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


Nainital: गर्जिया मंदिर दर्शन के लिए आए थे पांच युवक, कोसी नदी में बने कुंड में डूबने से दो की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने शिकायत का संज्ञान लेकर सर्वेक्षण का निर्णय लिया और टीम गठित की। टीम में भू-तत्व एवं खनिकर्म इकाई के उपनिदेशक और भूवैज्ञानिक दिनेश कुमार, तहसीलदार कुंदन नयाल, कानूनगो रमेश गिरी, खुटानी पावर प्रोजेक्ट के सिविल प्रबंधक कुंवर सिंह कोरंगा, प्रशासनिक इंचार्ज विष्णु दत्त शर्मा को शामिल किया गया। 10 अप्रैल को किए गए सर्वेक्षण में टीम ने गांव के सर्वेक्षण में पाया कि 50 घरों में दरारें पाई गई हैं। सर्वेक्षण के बाद रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।

सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

  • गांव में 40 साल पुराने आवास हैं। ये कालम-बीम आधारित संरचना पर बने हैं।
  • मकान बनाते समय क्षेत्र में पहाड़ी ढाल की ओर उचित स्थान नहीं छोड़ा गया है।
  • न सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया गया है।
  • यहां कमजोर चट्टानें हैं।
  • टनल के निर्माण के लिए विस्फोट किया जा रहा है।
  • आवासीय भवनों की संरचना पुराने पारंपरिक रूप में होने और निर्माणाधीन टनल में ब्लास्टिंग होने के कारण दरारें पड़ने की आशंका है।
  • भविष्य में ब्लास्टिंग के हल्के कंपन से दरारों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
  • दरारों की उचित तकनीक अपनाकर और लगातार वीडियोग्राफी कराकर दरारों और अन्य का मरम्मत कार्य कराना जरूरी है।
  • निर्माणाधीन टनल के आसपास स्थित गांवों की भी लगातार मॉनीटरिंग की जानी चाहिए।

जबरन काम बंद करने की चेतावनी

बनकोट गांव के ग्रामीणों का कहना है कि दरारों की शिकायत लंबे समय से कंपनी और शासन-प्रशासन से कर रहे हैं। इसके बाद भी सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने जबरन काम बंद कराने की चेतावनी दी है।

जांच रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसका अध्ययन कर मामले में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
- रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed