फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: online Convocation of State Forest Service Central Academy in dehradun

दीक्षांत समारोह: देश के कई राज्यों को मिले राज्य वन सेवा के 49 अधिकारी 

Thu, 08 Jul 2021 11:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Jul 2021 11:33 PM IST
सार

दीक्षांत समारोह में बिहार के आठ, हिमाचल प्रदेश के तीन, मध्य प्रदेश के छह, मिजोरम के पांच और उतर प्रदेश के 27 राज्य वन सेवा राज्य वन सेवा अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
Uttarakhand News: online Convocation of State Forest Service Central Academy in dehradun
Indian Forest Service

विस्तार

वन संपदा की रक्षा करना वन अधिकारियों का पहला कर्तव्य है। देश दुनिया में जिस तरीके से पर्यावरण में बदलाव देखने को मिल रहा है उसे देखते हुए वनाधिकारियों की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं। पर्यावरण के साथ ही वन्यजीवों के संरक्षण में वन विभाग वन विभाग के अधिकारियो सदैव तत्पर रहना चाहिए।

विज्ञापन


उक्त बातें वन महानिदेशक एवं वन , पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के विशेष सचिव संजय कुमार ने कही। वन महानिदेशक संजय कुमार केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा में आयोजित दीक्षांत समारोह में बिहार, हिमाचल, मध्य प्रदेश, मिजोरम और उतर प्रदेश के प्रशिक्षण लेने वाले वनाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चुनिंदा अधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। दीक्षांत समारोह में डीजीआरटी निदेशक प्रिया रंजन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक भारत ज्योति, भारतीय वन सर्वेक्षण के महानिदेशक पंकज अग्रवाल, आईसीएफआरई के महानिदेशक व वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक अरुण सिंह रावत, वन शिक्षा निदेशालय के निदेशक एवं केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के प्रधानाचार्य कुणाल सत्यार्थी,  हिमाचल प्रदेश की पीसीसीएफ डॉ सविता, बिहार के पीसीसीएफ दीपक कुमार सिंह, मध्य प्रदेश के पीसीसीएफ रमेश कुमार गुप्ता, उतर प्रदेश के पीसीसीएफ सुनील पांडे, मिजोरम के पीसीसीएफ लियन रावला समेत कई आला अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में इन अधिकारियों को किया गया सम्मानित
1--  धर्मचंद-- हिमाचल प्रदेश-- पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का स्वर्ण पदक 
2- धर्मचंद --- हिमाचल प्रदेश--- वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का उत्कृष्ट ऑलराउंडर अधिकारी प्रशिक्षणार्थी वन विद रजत पुरस्कार
3-- लवनापरी-  मिजोरम -- वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का वन प्रबंधन एवं कार्य योजना में कुशलता के लिए रजत पदक
4 धर्मचंद-- हिमाचल प्रदेश--- पारिस्थितिकी में कार्यकुशलता के लिए रजत पुरस्कार और केंद्रीय राज्य वन सेवा संगठन पुरस्कार 
5 अमित कुमार एवं वानललपुनपुई--  बिहार एवं मिजोरम --- आरसी कौशिक पुरस्कार
6- वानललपुनपुई - मिजोरम-  वन सुरक्षा एवं जनजातीय कल्याण के लिए पी श्रीनिवास पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed