{"_id":"61e6726998cb4e7b7c76da85","slug":"uttarakhand-news-one-tusker-elephant-dies-in-kotdwar-range-of-lansdowne-forest-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में एक टस्कर हाथी की मौत, सभी अंग सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में एक टस्कर हाथी की मौत, सभी अंग सुरक्षित
Tue, 18 Jan 2022 01:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:26 PM IST
सार
मृतक 20 वर्षीय हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : twitter@ANI
विस्तार
लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के लालपानी बिट में एक टस्कर हाथी की मौत हो गई है। रेंज अधिकारी प्रदीप उनियाल ने इसकी जानकारी दी। मृतक 20 वर्षीय हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। वन अधिकारी और पशु चिकित्सक की टीम मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
बाघखाला में आ धमके हाथी, हवाई फायर के बाद जंगल की ओर भागे
ऋषिकेश में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से सटे नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के बाघखाला में शाम के समय दो हाथी आ धमके। हाथियों को देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस दौरान मार्ग पर पर्यटक और वाहनों की आवाजाही नहीं रही। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौहरी रेंज के वन कर्मचारियों को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने हवाई फायर कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के स्थानीय नागरिक अंकित गुप्ता ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5:30 बजे दो हाथी बाघखाला के समीप नीलकंठ पैदल मार्ग और स्वर्गाश्रम बैराज मोटर मार्ग पर आ धमके। यहां हाथी करीब आधा घंटे तक आसपास क्षेत्र में चहलकदमी करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल पर हाथियों की चहलकदमी की फोटो और वीडियो बनायी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हवाई फायर कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन