फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news : one time relaxation in age limit for candidates in Group C recruitment

उत्तराखंड : हजारों उम्मीदवारों को फायदा, समूह ग की भर्ती में उम्मीदवारों को आयुसीमा में वन टाइम छूट

Wed, 09 Dec 2020 09:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Dec 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news : one time relaxation in age limit for candidates in Group C recruitment
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
प्रदेश सरकार ने समूह ग के पदों पर आवेदन के लिए आयुसीमा में छूट दे दी है। यह छूट एक बार के लिए दी गई है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले से उन हजारों उम्मीदवारों को फायदा होगा, जिनके लिए आवेदन का आखिरी अवसर था। इस आदेश के जारी होने के बाद अब आयोग आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ा सकेंगे। उम्मीदवारों की आयु की गणना एक जनवरी 2020 के आधार पर होगी।
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण आयोग की आवेदन और भर्ती प्रक्रिया प्रभावित होने से ऐसे अभ्यर्थी वंचित रह गए थे। ये आदेश समूह ग की भर्ती करने वाले सभी आयोगों व चयन संस्थाओं पर लागू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्मिक विभाग को आयुसीमा में छूट के निर्देश

कोविडकाल के दौरान आयोगों को आवेदन और भर्ती की प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा था। इस कारण वे हजारों अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन से वंचित रह गए थे, जो निर्धारित आयु पूरी कर चुके थे।


उनकी ओर से मुख्यमंत्री और शासन से निर्धारित आयुसीमा में छूट दिए जाने का अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर कार्मिक विभाग को आयुसीमा में छूट के निर्देश दिए।


जारी आदेश के मुताबिक, आयु सीमा में केवल एक बार के लिए आयु की गणना एक जनवरी 2020 के आधार पर किए जाने की छूट दी गई है। इस अवधि के बाद प्रकाशित होने वाली विज्ञप्ति या चयन प्रक्रिया में यह लाभ मान्य नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed