Uttarakhand: उड़िया फिल्म एक्टर सब्यसाची मिश्रा पहुंचे उत्तरकाशी, पत्नी के साथ किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन
मिश्रा ने कहा कि 12 वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने साल्ड़ में जग्गननाथ मंदिर की स्थापना की थी। इसलिए इसके विकास के लिए प्रदेश सरकार से वार्ता की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उड़िया फिल्मों के अभिनेता सब्यसाची मिश्रा बुधवार को अपनी पत्नी अर्चिता के साथ उत्तरकाशी पहुंचे। यहां उन्होंने वरूणाघाटी के साल्ड गांव में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ ओडिशा के जगन्नाथपुरी की तर्ज पर इस मंदिर के विकास पर चर्चा की।
मिश्रा ने कहा कि 12 वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने साल्ड में जगन्नाथ मंदिर की स्थापना की थी। इसलिए इसके विकास के लिए प्रदेश सरकार से वार्ता की जाएगी।
Kedarnath Heli Service: हेली सेवा के लिए आज से बुकिंग, 30 जून से सात जुलाई के बीच के लिए खोली गई टिकट विंडो
इस दौरान मंदिर के पुजारी प्रेमवल्लभ नौटियाल ने अभिनेता से भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा अर्चना करवाई। मिश्रा ने बताया कि जगन्नाथ पुरी ओडिशा के मुख्य पुजारी पटजोशी महाराज ने उन्हें साल्ड में स्थित जगन्नाथ मंदिर की जानकारी दी थी।
सब्यसाची ने बताया कि हमारा उद्देशय है कि इस मंदिर का प्रचार-प्रसार भी जगन्नाथपुरी की तर्ज पर किया जाए। जिससे यहां पर भी धार्मिक दृष्टिकोण से यात्री पहुंचें। ग्रामीणों से चर्चा के बाद इस प्रस्ताव को उत्तराखंड की प्रदेश सरकार के पास रखा जाएगा।