फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Number of unsafe bridges in state increased to 40 damage also caused this rain

Uttarakhand: प्रदेश में असुरक्षित पुलों की संख्या बढ़कर 40 हुई, इस बरसात में भी पहुंचा नुकसान

Mon, 15 Jul 2024 09:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jul 2024 09:17 PM IST
सार

हाल ही में जांच के बाद 36 पुल असुरक्षित श्रेणी में माने गए थे। यह संख्या और बढ़ गई है, लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में 40 पुल को असुरक्षित श्रेणी में रखा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Number of unsafe bridges in state increased to 40 damage also caused this rain
असुरक्षित पुल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में एक-दो नहीं बल्कि चालीस पुल असुरक्षित श्रेणी के हैं। लोनिवि का दावा है कि आधे से अधिक पुल की मरम्मत का काम चल रहा है। पर अभी भी 19 पुल हैं, जिनकी मरम्मत संबंधी प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार है।

विज्ञापन


पिछले साल जुलाई में तेज बारिश के चलते कोटद्वार में मालन नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी तरह हरिद्वार के रोशनाबाद में आनेकी नदी पर बने पुल को भी नुकसान पहुंचा। दोनों पुल के क्षतिग्रस्त होने से शासन स्तर तक में खलबली मच गई थी। मामले में जांच के आदेश भी दिए गए थे। उस समय राज्य में 36 पुल असुरक्षित श्रेणी में माने गए थे। यह संख्या और बढ़ गई है, लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में 40 पुल को असुरक्षित श्रेणी में रखा है।
विज्ञापन


Roorkee: एसटीएफ ने 17 साल से फरार 25 हजार के इनामी लेखाकार को दबोचा, पिरान कलियर दरगाह में किया था घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्थिति है
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का दावा है कि चालीस पुल असुरक्षित श्रेणी में हैं। इसमें पुल में जो कमी है, उसे दूर करने का काम चल रहा है। जबकि 19 पर काम शुरू होना बाकी है। इसमें सात मामलों तो शासन स्तर पर स्वीकृतियां चाहिए।

इस बरसात में भी पहुंचा नुकसान
इस बरसात में पुलों को नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता दीपक यादव कहते हैं कि इसमें एक पैदल पुल चंपावत जिले में था, जिसे नुकसान हुआ है। इसके अलावा रामनगर- भतरौजखान मार्ग पर बने पुल को भी नुकसान हुआ है। मालन नदी पर जो पुल क्षतिग्रस्त हुआ था, उसके निर्माण का काम चल रहा है। बरसात के समय पुल के पास आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था, उसे भी नुकसान पहुंचा, जो पुल असुरक्षित श्रेणी में हैं, उनको ठीक करने का काम चल रहा है। इसमें एनएच से लेकर ग्रामीण मार्ग तक पर बने पुल शामिल हैं। कई पुल पूरी तरह भी ध्वस्त हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed