{"_id":"64020039b0309244120de495","slug":"uttarakhand-news-number-of-ayushman-card-holders-crossed-50-lakhs-2023-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: उत्तराखंड में आयुष्मान कार्ड धारकों का आंकड़ा 50 लाख पार, सबसे ज्यादा देहरादून में बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayushman Card: उत्तराखंड में आयुष्मान कार्ड धारकों का आंकड़ा 50 लाख पार, सबसे ज्यादा देहरादून में बने
Fri, 03 Mar 2023 07:47 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 03 Mar 2023 07:47 PM IST
सार
प्रदेश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 23 सितंबर 2018 से लागू हुई और अटल आयुष्मान योजना का संचालन 25 दिसंबर 2018 से शुरू हुआ था। पांच लाख तक निशुल्क इलाज की सुविधा देने के लिए प्रदेश के 50 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान योजना
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और राज्य सरकार की अटल आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में कार्ड धारकों का आंकड़ा 50 लाख पार हो गया है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 10.47 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जल्द ही शत प्रतिशत लाभार्थियों के कार्ड बनाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
G-20: दीपों से जगमगाएंगे गंगा तट, तुलसी माला से होगा मेहमानों का स्वागत, ये अद्भुत नजारा किया जाएगा पेश
विज्ञापन
पांच लाख तक निशुल्क इलाज की सुविधा देने के लिए प्रदेश के 50 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। प्रदेश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 23 सितंबर 2018 से लागू हुई और अटल आयुष्मान योजना का संचालन 25 दिसंबर 2018 से शुरू हुआ था। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए गए। जिससे वर्तमान में 50 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अपर सचिव अरूणेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 50 लाख से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं। सभी लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। जिन लोगों ने अभी तक अपने कार्ड नहीं बनाए हैं वे जन सेवा केंद्रों पर जाकर आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।
जिलावार आयुष्मान कार्ड की संख्या
जनपद आयुष्मान कार्डअल्मोड़ा 254045
बागेश्वर 111287
चमोली 193018
चंपावत 110608
देहरादून 1047988
हरिद्वार 840402
नैनीताल 469620
पौड़ी 363698
पिथौरागढ़ 199094
रूद्रप्रयाग 118253
टिहरी 308876
यूएसनगर 806782
उत्तरकाशी 176907
आयुष्मान जन कल्याण की बेहद अहम योजना है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के हर व्यक्ति को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिले। जल्द ही शत-प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
-डा. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री