फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Now transfer of teachers and employees will be done from Sugam To Sugam order issued

Uttarakhand: अब सुगम से सुगम में भी होंगे शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले, शासन ने जारी किया आदेश

Mon, 01 Jul 2024 07:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jul 2024 07:48 PM IST
सार

आदेश में कहा गया है कि तबादले 15 प्रतिशत तक सीमित रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं, तबादला आदेश जारी करने के लिए अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Now transfer of teachers and employees will be done from Sugam To Sugam order issued
तबादला - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तराखंड में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के तबादलों के लिए शासन ने 10 जुलाई तक समय बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश में खास बात यह है कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सुगम से दुर्गम एवं दुर्गम से सुगम में ही नहीं बल्कि सुगम से सुगम क्षेत्र में भी तबादले हो सकेंगे।

विज्ञापन


अपर सचिव कार्मिक कर्मेंद्र सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक लोकसभा चुनाव की वजह से कुछ विभागों ने तबादलों के लिए तिथि बढ़ाए जाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा कुछ विभागों के सामने पात्रता सूची संवर्गवार या पदवार गठित करने के संबंध में संशय की स्थिति बनी है।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि तबादले 15 प्रतिशत तक सीमित रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं, तबादला आदेश जारी करने के लिए अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि ऐसे कर्मचारी जो सुगम क्षेत्र के कार्यालय में पिछले चार साल या इससे अधिक समय से कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: अब शिक्षक एक-दूसरे शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को भी पढ़ाएंगे, मसले पर आज बनेगी सहमति

उनका नजदीक के सुगम के दूसरे कार्यालय में तबादला किया जा सकेगा। इस तरह के तबादलों के लिए यदि पद खाली नहीं हैं, तो दो कर्मचारियों के पारस्परिक तबादले किए जा सकते हैं। सुगम से सुगम में तबादलों को लेकर यह आदेश तबादला सत्र 2024-25 समेत अगले तबादला सत्रों के लिए भी लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed