फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Now Mori PHC becomes CHC and Sitarganj sub district hospital

Uttarakhand: मोरी पीएचसी अब CHC और सितारगंज उप जिला अस्पताल बना, विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद भरने की स्वीकृति

Thu, 10 Oct 2024 07:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Oct 2024 07:22 PM IST
सार

सितारगंज में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 90 बेड का उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत किया गया है। अस्पताल के संचालन के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत कुल 65 पदों की स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Now Mori PHC becomes CHC and Sitarganj sub district hospital
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय और उत्तरकाशी जिले के मोरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर दिया है।

विज्ञापन


दोनों अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और अन्य पदों को भरने की स्वीकृति मिल गई है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया, सितारगंज में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 90 बेड का उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत किया गया है। अस्पताल के संचालन के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत कुल 65 पदों की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

इनमें 40 पद नए सृजित किए गए हैं। नवसृजित पदों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के अलावा एक आर्थोपैडिक सर्जन, एक नेत्र शल्यक, एक रेडियोलॉजिस्ट, एक पैथोलोजिस्ट, चार वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, 10 नर्सिंग अधिकारी और एक लैब टेक्नीशियन शामिल है। इसके अलावा 20 पद आउटसोर्स से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर मोरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया है। अस्पताल के संचालन के लिए 37 पदों की स्वीकृति दी गई है। इसमें 12 पद आउटसोर्स से भरे जाएंगे।

Uttarakhand: प्रशिक्षण के दाैरान अचानक टिहरी झील में गिरा पैराग्लाइडर, देवदूत बनकर SDRF के जवानों ने बचाई जान



स्वीकृत पदों में चिकित्सा अधीक्षक, पब्लिक हेल्थ स्पेशियलिस्ट, जनरल सर्जन, फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, दंत शल्यक, नर्सिंग अधिकारी, लैब टेक्नीशियन आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।

जन स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाना प्राथमिकता है। चिकित्सा संस्थानों के उच्चीकरण संग उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा से लैस किया जा रहा है। पर्वतीय जिलों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ डॉक्टरों की तैनाती, जीवनरक्षक उपकरणों और दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया गया है। डॉक्टरों को अस्पतालों में अपनी ड्यूटी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed