{"_id":"5f438f5bf68b566d3e718725","slug":"uttarakhand-news-now-jaspur-mla-lost-his-cool-video-viral-indecent-speech-also-spoke","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : अब जसपुर विधायक खो बैठे आपा, वीडियो वायरल, अशोभनीय बोल भी बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : अब जसपुर विधायक खो बैठे आपा, वीडियो वायरल, अशोभनीय बोल भी बोले
Mon, 24 Aug 2020 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जसपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जसपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 24 Aug 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर क्षेत्र में एक गली को कंटेन्मेंट जोन गलत तरीके से घोषित करने का आरोप लगाते हुए अफसरों पर बिफर रहे क्षेत्रीय विधायक फोन पर अशोभनीय शब्द बोल गए। इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
जसपुर के भूप सिंह मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ले को सील किया है। इसकी एक गली को गलत तरीके से सील करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने मामले को लेकर किसी विभागीय कर्मी से फोन बात की। इस दौरान आपा खोए विधायक के मुंह से कई बार अशोभनीय शब्द भी निकल गए। वायरल वीडियो में विधायक किसी को नियम भी समझा रहे हैं। वह सीएम को भी पंगु बोल बैठे।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर मोहल्ला भूप सिंह को सील किया गया था। लोग एक गली को सील किए जाने का विरोध कर रहे थे। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर सिर्फ एक गली नहीं पूरे मोहल्ले को सील किया जाता है। -सुंदर सिंह, एसडीएमए जसपुर
भूप सिंह मोहल्ले में लोगों के बुलाने पर मैं वहां पहुंचा। मैंने एसडीएम से इस संबंध में बात की लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूछने को कहा। जनसमस्या सुलझाने के लिए मैंने अधिकारियों से बात की। मैने किसी तरह की गालीगलौच नहीं की।
- आदेश चौहान, विधायक, जसपुर