फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Now if you need police or ambulance directly dial 1905 number

जरूरी खबर: उत्तराखंड में अब आपको पुलिस की जरूरत हो या एंबुलेंस की...सीधे डायल करें 1905 नंबर

Thu, 03 Apr 2025 11:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Apr 2025 11:05 PM IST
सार

Uttarakhand News: सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने सभी शिकायतों, सूचनाओं के अलग-अलग टोल फ्री नंबर को एक मंच पर लाने का काम पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Now if you need police or ambulance directly dial 1905 number
फोन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अब अगर आपको एंबुलेंस की जरूरत हो, पुलिस की मदद चाहिए, भ्रष्टाचार की शिकायत करनी हो या फिर आपदा प्रबंधन संबंधी सूचना देनी हो, अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं है। सीधे सीएम हेल्पलाइन का नंबर 1905 मिलाओ और अपनी सभी समस्याओं का समाधान पाओ।

विज्ञापन


सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने सभी शिकायतों, सूचनाओं के अलग-अलग टोल फ्री नंबर को एक मंच पर लाने का काम पूरा कर लिया है। अभी तक पुलिस से संपर्क करने के लिए 112, एंबुलेंस के लिए 108, भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए विजिलेंस का टोल फ्री नंबर 1064 और आपदा प्रबंधन संबंधी सूचनाओं के लिए 1070 नंबर चलता है। कई लोग ये सभी नंबर याद भी नहीं रख पाते थे। आईटीडीए ने इन सभी सेवाओं को एकीकृत करके 1905 नंबर पर उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन


सीएम धामी के निर्देश: 30 साल की जरूरत के हिसाब से बनाएं जलापूर्ति की कार्ययोजना, टोल फ्री नंबर करें जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही आप 1905 नंबर डायल करेंगे, तो आपका कॉल आपकी जरूरत के हिसाब से इन चारों में से संबंधित में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 1905 सीएम हेल्पलाइन नंबर है, जिस पर मुख्यमंत्री को भी आप अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। माना जा रहा है कि इससे नागरिकों को त्वरित सहायता मिलेगी। उनकी शिकायतें आसानी से दर्ज हो सकेंगी। सहायता प्राप्त करने का समय भी कम होगा।

सरकार डिजिटल इंडिया और सुशासन के अपने संकल्प के तहत हेल्पलाइन सेवाओं को लगातार सशक्त बना रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत नागरिकों को सुरक्षित, त्वरित और प्रभावी सेवाएं देने की पहल है।
-नितिका खंडेलवाल, अपर सचिव एवं निदेशक आईटीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed