फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Now Harak Singh Rawat said make Satyal minister or remove the department me

उत्तराखंडः अब हरक सिंह रावत बोले, सत्याल को बनाओ मंत्री या मुझसे विभाग हटा दो

Mon, 26 Jul 2021 03:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 26 Jul 2021 03:47 PM IST
सार

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल और पूर्व अध्यक्ष एवं श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के बीच लगातार विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Now Harak Singh Rawat said make Satyal minister or remove the department me
श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कर्मकार कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल के खिलाफ श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि या तो सरकार सत्याल को मंत्री बना दे या फिर मुझसे श्रम विभाग हटा दे।
विज्ञापन


उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल और पूर्व अध्यक्ष एवं श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के बीच लगातार विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


नेतृत्व परिवर्तन के बाद कुछ दिन मामला शांत रहा, लेकिन बोर्ड अध्यक्ष पद से शमशेर सिंह सत्याल के न हटने पर श्रम मंत्री हरक सिंह रावत फिर नाराज होने लगे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि उन्होंने पहले पूर्व मुख्यंमत्री त्रिवेंद्र रावत को बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी दो बार बोला। अब नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी बोला है। उन्होंने कहा है कि या तो शमशेर सिंह सत्याल को हटाएं। अगर उन्हें लगता है कि वह ज्यादा काबिल हैं तो उन्हें मंत्री पद की शपथ दिला दें, या फिर मुझसे श्रम विभाग की जिम्मेदारी हटा दें।

हरक सिंह रावत के इस बयान से निश्चित तौर पर अध्यक्ष पद से सत्याल को अभी तक न हटाने पर उनकी नाराजगी खुलकर सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed