Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Now drones will tell condition of inaccessible areas and dog squad will do the search

Uttarakhand News: अब एनडीआरएफ का ड्रोन बताएगा दुर्गम इलाकों का हाल, खोजबीन करेगा डॉग स्कवॉड

Sun, 01 Jun 2025 12:01 PM IST
अलका त्यागी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Jun 2025 12:01 PM IST
सार

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पर्वतीय बचाव दल भी बनाए गए हैं। इसमें एडवांस ट्रेनिंग कर चुके कर्मियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Now drones will tell condition of inaccessible areas and dog squad will do the search
ड्रोन (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

राज्य में आपदा से निपटने के लिए संस्थाएं क्षमता बढ़ाने में जुटी हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ड्रोन और श्वान से भी लैस हुआ है। इसके अलावा माणा जैसी घटनाओं के दृष्टिगत रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पर्वतीय बचाव दल भी बनाए गए हैं। इसमें एडवांस ट्रेनिंग कर चुके कर्मियों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही बचाव टीमों के साथ डॉक्टर भी पहली बार तैनात किए गए हैं। आपदा के समय एनडीआरएफ की टीम मदद के लिए पहुंचती है। एनडीआरएफ कम्युनिकेशन, रेस्क्यू ऑपरेशन आदि के लिए उन्नत संसाधन हैं।

विज्ञापन


इन संसाधनों को एनडीआरएफ बढ़ाने में जुटा है। बचाव अभियान के लिए ड्रोन को जुटाया गया है, अधिकारियों के मुताबिक इससे दुर्गम क्षेत्रों की सही स्थिति का पता चलने में मदद मिलेगी और बचाव अभियान को और भी बेहतर ढंग से चलाने में मदद मिलेगी। इसके लिए एनडीआरएफ ने दो ड्रोन लिए हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: मानसून की तैयारियों को लेकर आयोजित कार्यशाला में पहुंचे सीएम धामी, सभी पहलुओं पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राज्य में टीमों की संख्या बढ़ेगी 
15 एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट रोहिताश्व मिश्रा कहते हैं कि खोजबीन अभियान के लिए आठ श्वान को भी जोड़ा गया गया है। इससे मलबे में दबे लोगों की तलाश में मदद मिलेगी। इसके अलावा हिमालय क्षेत्रों में आपरेशन के लिए खास पर्वतीय बचाव दल बनाने के साथ तैनाती की गई है। यह टीम ऐसे आपरेशन में तेजी से पहुंचेगी। इसके अलावा रेस्क्यू आपरेशन की टीमों में पैरामेडिकल स्टाफ के साथ पहली बार डॉक्टर की भी तैनाती की गई है। राज्य में टीमों की संख्या को जल्द बढ़ाया जाएगा। अभी 10 टीमें हैं, इनकी संख्या जल्द 13 होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed