{"_id":"61d2ea0d9dc444762f017584","slug":"uttarakhand-news-no-order-to-give-20-kg-ration-for-10-lakh-apl-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 10 लाख एपीएल परिवारों के लिए नहीं हुआ 20 किलो राशन देने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 10 लाख एपीएल परिवारों के लिए नहीं हुआ 20 किलो राशन देने का आदेश
Mon, 03 Jan 2022 05:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 03 Jan 2022 05:51 PM IST
सार
प्रदेश में कोविड महामारी के बीच सरकार ने गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) के 10 लाख पीले राशन कार्ड धारकों को राहत देते हुए साढ़े सात किलो के स्थान पर 20 किलो राशन दिए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 10 लाख एपीएल कार्ड धारकों के लिए सरकार ने राहत के रूप में हर कार्ड पर 20 किलो सस्ते राशन की घोषणा की, लेकिन इसका जीओ न होने से दिसंबर से मिलने वाले राशन के जनवरी 2022 में भी मिलने के कम आसार नजर आ रहे हैं। अब कुछ दिनों बाद चुनाव आचार संहिता लगने वाली है। जिससे सस्ते अनाज का मामला लटक सकता है। विभागीय मंत्री बंशीधर भगत के मुताबिक राशन न मिलने के कारणों का पता किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश में कोविड महामारी के बीच सरकार ने गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) के 10 लाख पीले राशन कार्ड धारकों को राहत देते हुए साढ़े सात किलो के स्थान पर 20 किलो राशन दिए जाने की घोषणा की थी। सरकार की घोषणा के बाद कार्ड धारकों को मई, जून और जुलाई में दस किलो चावल और इतना ही गेहूं दिया गया। इसके बाद सरकार की ओर से एक बार फिर एपीएल परिवारों को राहत के लिए दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक प्रति कार्ड 20 किलो राशन दिए जाने की घोषणा हुई।
विज्ञापन
छह दिसंबर को सनातन धर्म इंटर कालेज रेसकोर्स में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित अपने आभार समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की, लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विभाग मामले में शासनादेश जारी करना भूल गया। यही वजह है कि दिसंबर 2021 से मिलने वाले राशन के अब जनवरी में भी मिलने के कम आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मामले में शासनादेश न होने से एपीएल परिवारों के लिए खाद्यान्न का आवंटन नहीं हो पाया है। उधर राशन विक्रेताओं का कहना है कि राशन विक्रेता पूर्व की तय दरों पर जनवरी में मिलने वाले खाद्यान्न का उठान कर चुके हैं।
सीएम के घोषणा करते ही एपीएल परिवारों को 20 किलो राशन का शासनादेश हो जाना चाहिए था, लेकिन राशन विक्रेताओं को अब तक इस दर पर राशन नहीं मिला।
- जितेंद्र गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद
पीले राशन कार्ड धारकों को 20 किलो राशन के मामले को दिखवाया जाएगा।
- भूपाल सिंह मनराल, सचिव खाद्यान्न
यदि किसी एपीएल परिवार को 20 किलो राशन नहीं मिला तो उसे इस मामले की मुझसे शिकायत करनी चाहिए थी, मैं इसे दिखवाऊंगा।
- बंशीधर भगत, मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति