फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Nim and Jim seven Mountaineers Will Climb Everest on 20 May 2021

उत्तराखंड: एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचे निम और जिम के सात पर्वतारोही, 20 मई को करेंगे आरोहण

Sun, 18 Apr 2021 11:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Apr 2021 11:01 PM IST
सार

  • नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग उत्तरकाशी और जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग पहलगाम जम्मू कश्मीर का संयुक्त अभियान दल एवरेस्ट (8848) पर आरोहण के लिए पहुंच गया है। यह दल 20 मई के आसपास एवरेस्ट शिखर पर आरोहण करेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Nim and Jim seven Mountaineers Will Climb Everest on 20 May 2021
एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचे पर्वतारोही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान निम (नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग) उत्तरकाशी और जिम (जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग) पहलगाम जम्मू कश्मीर का संयुक्त अभियान दल एवरेस्ट (8848) पर आरोहण के लिए कदम बढ़ा रहा है। सात सदस्यीय दल ने एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंच कर डेरा डाल दिया है। दल 20 मई के आसपास एवरेस्ट शिखर पर आरोहण करेगा।

विज्ञापन


पहली बार निम और जिम का संयुक्त अभियान दल एवरेस्ट पर आरोहण के लिए निकला है। जिम के प्रधानाचार्य कर्नल आईएस थापा के नेतृत्व में एवरेस्ट अभियान पर निकले दल में डिप्टी लीडर निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के साथ ही निम के प्रशिक्षक दीप साही एवं हवलदार अनिल तथा जिम के प्रशिक्षक हवलदार इकबाल खान, चंदन नेगी एवं महफूज इलाही शामिल हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड : बदरी-केदार, हेमकुंड के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी, लौटी ठंड, तस्वीरों में देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक अप्रैल को दिल्ली से फ्लैग ऑफ के बाद रवाना हुआ यह दल लुकला एयरपोर्ट नेपाल से ट्रैकिंग कर नामचे बाजार होते हुए बीते नौ अप्रैल को डिंग्बोचे पहुंच गया था। दल 12 अप्रैल को समुद्र सतह से साढ़े पांच हजार मीटर ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंच गया है।

Uttarakhand: बर्फ की सफेद चादर से ढकीं खूबसूरत वादियां, देखें वीडियो...

अमर उजाला से दूरभाष पर बातचीत में टीम के लीडर कर्नल थापा एवं डिप्टी लीडर कर्नल बिष्ट ने बताया कि इस बार एवेरस्ट पर कम संख्या में ही पर्वतारोही दल पहुंचे हैं। अभियान दल बेस कैंप खुंबू ग्लेशियर क्षेत्र में यहां के वातावरण के अनुसार ढलने के साथ ही अभ्यास में जुटा है। 20 मई के आसपास एवरेस्ट शिखर पर आरोहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निम और जिम का यह पहला संयुक्त एवरेस्ट अभियान है। इसमें दोनों संस्थानों के प्राचार्य एवं प्रशिक्षक शामिल हैं। इससे संस्थान में पर्वतारोहण प्रशिक्षण को और मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed