फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Newly married woman died due to burnt in forest fire in devprayag

Uttarakhand: जंगल की आग ने लील ली नव विवाहिता की जान, चार एंबुलेंस बदली पर एम्स पहुंचने तक तोड़ा दम

Mon, 03 Jun 2024 08:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Jun 2024 08:03 PM IST
सार

Uttarakhand News: बीती शाम पूजा जंगल की आग में झुलस गई थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर किया गया था। लेकिन यहां जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News Newly married woman died due to burnt in forest fire in devprayag
महिला की मौत - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

देवप्रयाग क्षेत्र की क्वीली पालकोट पट्टी के गोदाण गांव में रविवार को जंगल की आग से झुलसी नव विवाहिता की मौत हो गई। एम्स ऋषिकेश पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा दिया है। वहीं परिजनों व पूजा के मायके की ग्राम प्रधान ने समय पर एंबुलेंस सेवा न मिलने और स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


रविवार को शाम चार बजे के करीब 21 वर्षीय पूजा पत्नी अरविंद सिंह आग से झुलस गई थी। आनन-फानन में परिजन पूजा को सीएचसी बागी ले गए। यहां पूजा का प्राथमिक उपचार करने के बाद ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन जिस अस्पताल की एंबुलेंस से उसे ले जाया जा रहा था वह शिवमूर्ति के समीप खराब हो गई। यहां पहुंची दूसरी 108 सेवा की एंबुलेंस भी साकनीधार में खराब हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद पौड़ी क्षेत्र की ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रही 108 एंबुलेंस ने पूजा को साकनीधार से कौड़ियाला तक पहुंचाया। शिवपुरी से चौथी एंबुलेंस कौड़ियाला तक पहुंची तब इसके जरिए उसे एम्स पहुंचाया गया, लेकिन एम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बगसारी के उपप्रधान मनोहर रणाकोटी व पूजा के मायके कुर्न गांव की प्रधान पुष्पा रावत ने कहा कि पूजा को एम्स ले जाने के लिए चार एंबुलेंस का सहारा लिया गया। यदि एक ही एबुंलेंस समय पर उसे एम्स पहुंचा देती तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: हरिद्वार-ऋषिकेश में हर दिन 2000 श्रद्धालुओं के होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, सीएम ने दिए निर्देश

आग सड़क के नीचे स्थित गोदाण गांव से ही खेतों की ओर फैली थी। पूछताछ में पता चला है कि विवाहिता पूजा के अपनी ननद के साथ आग बुझाते समय यह हादसा हुआ है, लेकिन आग जंगल की ओर से नहीं लगी थी। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
- मदन सिंह रावत, रेजंर देवप्रयाग

चार एंबुलेंस बदले जाने व महिला के आग में जल जाने की घटना संज्ञान में नहीं है। एंबुलेंस को ज्यादा दूरी तय न करनh पड़े इसके लिए छोटे-छोटे स्पॉट निर्धारित किए गए हैं। इन स्पॉट से दूसरी एबुलेंस मरीज को पिकअप कर दूसरे स्पॉट तक पहुंचाती है। एंबुलेंस बदले जाने का कारण भी यही रहा होगा। यदि एक एबुलेंस लंबी दूरी तय करेगी तो क्षेत्र में एबुंलेस की आवश्यता पड़ने पर इस सेवा का लाभ लोगों को समय पर नहीं मिल पाएगा। फिर भी इस मामले की जांच की जाएगी।
- डा. मनु जैन, सीएमओ, टिहरी गढ़वाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed