Chardham Yatra: हरिद्वार-ऋषिकेश में हर दिन 4000 श्रद्धालुओं के होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, सीएम ने दिए निर्देश
Chardham Yatra 2024: सीएम धामी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या को 1500-1500 से बढ़ाकर 2000-2000 श्रद्धालु प्रतिदिन करने के निर्देश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या को बढ़ाकर प्रतिदिन 4,000 करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नेे सोमवार को समीक्षा के दौरान चारोंधामों में भीड़ प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या को 1500-1500 से बढ़ाकर 2000-2000 श्रद्धालु प्रतिदिन करने को कहा। कहा, सभी अधिकारी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
मुख्यमंत्री ने जल संचय और जल संवर्द्धन की प्रभावी कार्ययोजना बनाने के लिए सचिव शैलेश बगौली और विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते को नोडल अधिकारी नामित किया। सीएम ने कहा, जल संचय एवं जल संवर्द्धन के प्रति संजीदगी के साथ योजना बनाएं। इसे जन आंदोलन के रूप में संचालित करने के लिए आमजन को जोड़ें। इसके बाद सीएम ने हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में बने पंजीकरण केंद्र में पहुंचकर यात्रियों से मुलाकात की।
जल संरक्षण व पौधरोपण अभियान की समीक्षा कल
मुख्यमंत्री प्रदेश में जल संरक्षण एवं पौधरोपणअभियान की बुधवार को समीक्षा करेंगे। यह बैठक सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के पंचम तल स्थित सभागार में होगी। बैठक में सूख रहे जल स्रोतों एवं वर्षा आधारित नदियों को चिह्नित कर उपचार के लिए समग्र कार्ययोजना बनाकर अंतर विभागीय समन्वय पर चर्चा करेंगे। बैठक में पर्यावरण क्षेत्र में सक्रिय स्वयं सेवी संस्थाओं को भी शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।