फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Nanda Gaura Yojana Registration will be done through offline also Now

Nanda Gaura Yojana: ऑफलाइन माध्यम से भी होगा नंदा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन, केवल इन्हें मिलेगा मौका

Wed, 25 Oct 2023 07:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Oct 2023 07:55 PM IST
सार

विभाग 22 अक्तूबर से योजना के तहत लाभार्थियों का आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है। योजना के तहत जन्म के छह माह के भीतर बच्ची का रजिस्ट्रेशन किया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Nanda Gaura Yojana Registration will be done through offline also Now
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना के तहत जो बच्चियां पोर्टल शुरू होने से पूर्व पैदा हुई हैं या छह माह की समय सीमा पूर्ण कर चुकी हैं, ऐसी बालिकाओं का ऑफलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।

विज्ञापन


जो बच्चियां पोर्टल शुरू होने के बाद पैदा हुई हैं, उनका रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। यह जानकारी महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने समीक्षा बैठक के दौरान दी। आर्या ने नंदा गौरा योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन में आ रही परेशानियों के संबंध में सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों से जिलावार जानकारी ली।
विज्ञापन


Uttarakhand: 27 को नहीं होगा कोटद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन, रेलवे बोर्ड ने किया स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने बताया, विभाग 22 अक्तूबर से योजना के तहत लाभार्थियों का आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है। कहा, योजना के तहत जन्म के छह माह के भीतर बच्ची का रजिस्ट्रेशन किया जाना आवश्यक है। मंत्री ने वात्सल्य योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों की जानकारी भी ली। कहा, विभाग को महिला कल्याण कोष के लिए आबकारी विभाग के माध्यम से अतिरिक्त शुल्क के रूप में आठ करोड़ की राशि मिली है।


उन्होंने विभागीय अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण, महिलाओं को स्वरोजगार, एकल महिलाएं, महिला सुरक्षा, ऐसे बच्चे जो आपदा में अनाथ हुए हैं और दुर्घटना के कारण अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक रूप से सहायता करना इन सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए 15 नवंबर तक इस संबंध में प्रस्ताव और रूपरेखा बना ली जाए। बैठक में सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास हरिचंद्र सेमवाल, निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

महिलाओं को उपलब्ध कराएं आवास
मंत्री ने कहा, नौ पर्वतीय जिलों में महिलाओं को आवश्यक रूप से आवास मुहैया कराए जाएं। जो महिलाएं पीएम आवास योजना शामिल नहीं हो पाई हों, ऐसी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को छत निर्माण के लिए फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर के रूप में या तो धनराशि मुहैया कराई जाए या फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर के रूप में दो कमरे के बराबर छत मुहैया कराई जाए। मंत्री ने कहा, इस बिंदु को भी प्रस्ताव में शामिल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed