फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News: Nand Prayag Ghat Road Will Build one and half lane

उत्तराखंड: नंदप्रयाग-घाट क्षेत्र के ग्रामीणों की मुराद पूरी, सीएम की घोषणा के बाद अब डेढ़ लेन बनेगा मार्ग

Thu, 08 Apr 2021 11:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Apr 2021 11:02 PM IST
सार

  • जल्द जारी होगा शासनादेश, वित्त, नियोजन व लोनिवि के अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
Uttarakhand News: Nand Prayag Ghat Road Will Build one and half lane
सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग को डेढ़ लेन करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों की मांग पूरी कर दी है। मांग के अनुरूप मार्ग को डेढ़ लेन करने की घोषणा करते हुए उन्होंने वित्त, नियोजन और लोनिवि के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द इसका शासनादेश जारी कर दिया जाए।

विज्ञापन


चमोली जिले के नंद्रप्रयाग घाट क्षेत्र के करीब 70 गांवों के ग्रामीण अपने विकास खंड की सड़क को डेढ़ लेन करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। सड़क से हजारों लोगों के हित जुड़े हैं। क्षेत्र की इस मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सिंगल लेन सड़क होने के कारण नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संकरे मार्ग पर हमेशा दुर्घटना का खतरा रहता है। कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है।
विज्ञापन


क्षेत्र की समस्या पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री थराली विधानसभा के नंदप्रयाग से घाट बाजार तक की सड़क को डेढ़ लेन करने की घोषणा कर दी है। इसके लिए वित्त व नियोजन से लेकर लोक निर्माण विभाग को भी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए जनता सबसे बढ़कर है। जो जनता चाहेगी और जो जनता के हित में होगा वह किया जाएगा। जनहित में हर मुमकिन काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख घाट भारती देवी फरस्वाण, जिला पंचायत सदस्य बूरा वार्ड-25 नंदिता रावत, मंडल अध्यक्ष घाट खिलाप सिंह नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख घाट अब्बल सिंह कठैत, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह फरस्वाण, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश रावत तथा कर्नल हरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। 


आंदोलनकारियों की पद यात्रा का संगम नगरी में स्वागत
नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग को डेढ़ लाइन किए जाने की मांग के लिए राजधानी देहरादून के निकली पद यात्रा का संगम नगरी के ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर तीर्थपुरोहितों, कांग्रेस और उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा को समर्थन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed