{"_id":"615c54ba8ebc3e4afe62b056","slug":"uttarakhand-news-mumbai-tourist-death-during-trekking-on-satopanth-trek","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सतोपंथ की ट्रेकिंग पर गए मुंबई के पर्यटक की मौत, बदरीनाथ पहुंचाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सतोपंथ की ट्रेकिंग पर गए मुंबई के पर्यटक की मौत, बदरीनाथ पहुंचाया शव
Tue, 05 Oct 2021 07:09 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:09 PM IST
सार
सोमवार रात को लक्ष्मी वन में विश्राम के दौरान डेविड जयपॉल (60) निवासी सेक्टर 19 नेरूल ईस्ट मुंबई की अचानक तबीयत बिगड़ गई। रात को ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सतोपंथ ट्रैक से पर्यटक का शव लेकर जाते जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में सतोपंथ की ट्रेकिंग पर गए पर्यटक दल के एक मुंबई निवासी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने पर्यटक के शव और अन्य पर्यटकों को बदरीनाथ धाम पहुंचाया।
विज्ञापन
बदरीनाथ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों का 10 सदस्यीय दल सतोपंथ की ट्रेकिंग पर गया था। सोमवार रात को लक्ष्मी वन में विश्राम के दौरान डेविड जयपॉल (60) निवासी सेक्टर 19 नेरूल ईस्ट मुंबई की अचानक तबीयत बिगड़ गई। रात को ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गंगोत्री नेशनल पार्क: फिर आबाद होगा प्राचीन गोमुख तपोवन ट्रेक, गंगोत्री ग्लेशियर रहेगा सुरक्षित
विज्ञापन
ट्रेकिंग दल के सदस्यों में से कुछ लोग बदरीनाथ थाने पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मंगलवार को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लक्ष्मी वन पहुंची और शव को बदरीनाथ लेकर आई। एसडीआरएफ के सीनियर इंस्पेक्टर कुलदीप पांडे ने बताया कि सूचना पर तुरंत टीम ने वहां पहुंचकर शव और अन्य पर्यटकों को बदरीनाथ पहुंचाया।
हेमकुंड के रास्ते में फंसे यात्रियों को सकुशल पहुंचाया घांघरिया
हेमकुंड साहिब और घांघरिया के बीच रास्ते में फंसे यात्रियों को पुलिस और एसडीआरएफ ने सकुशल घांघरिया पहुंचा दिया। पुलिस के पहुंचने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को घांघरिया पुलिस चौकी को सूचना मिली कि हेमकुंड यात्रा मार्ग पर करीब 25 यात्री फंस गए हैं।
अंधेरा होने के चलते और उनके पास लाइट की व्यवस्था नहीं होने से वह नीचे नहीं आ पा रहे हैं। जंगल होने से वन्य जीवों का भी खतरा बना हुआ है। सूचना पाते ही घांघरिया पुलिस चौकी से कांस्टेबल रोबिन सिंह के साथ एसडीआरएफ टीम यात्रियों को लाने के लिए निकल पड़ी। घांघरिया से करीब तीन किमी ऊपर टीम को सभी यात्री मिल गए, जिन्हें घांघरिया पहुंचा दिया गया।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत ने किए बदरीनाथ के दर्शन
भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मंगलवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीनाथ के धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल ने उनकी पूजा अर्चना कराई। वहीं देवस्थानम बोर्ड की ओर से उन्हें भगवान बदरीनाथ का भोग भेंट किया गया। उन्होंने चारधाम यात्रा को लेकर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे अधिक से अधिक संख्या में तीर्थ यात्री चारधाम आ सकेंगे। इस दौरान गढ़वाल सांसद प्रतिनिधि किशोर पंवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष मंदीप भंडारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।