फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगोत्री नेशनल पार्क: फिर आबाद होगा प्राचीन गोमुख तपोवन ट्रेक, गंगोत्री ग्लेशियर रहेगा सुरक्षित 

Tue, 05 Oct 2021 03:19 PM IST
अलका त्यागी अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी
अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Oct 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
Gangotri National Park: Ancient Gomukh Tapovan Trek Will be Open Again for Tourist Movement
गौमुख तपोवन ट्रैक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पांच साल पहले भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए प्राचीन गोमुख तपोवन नंदनवन ट्रेक की मरम्मत कर उसे फिर बहाल किया जाएगा। गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने नए ट्रेक रूट के कारण गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में बढ़ रही मानवीय गतिविधियों को कम करने के लिए प्राचीन ट्रेक को बहाल करने की योजना बनाई है। पार्क प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि प्राचीन गोमुख ट्रेक रूट बहाल होता है, तो यह गंगोत्री ग्लेशियर के संरक्षण में मददगार होगा। 



वर्ष 2017 में मेरु पर्वत के पास नील ताल टूटने से प्राचीन गोमुख तपोवन नंदनवन ट्रेक क्षतिग्रस्त हो गया था। ताल टूटने से मलबा करीब डेढ़ किमी क्षेत्र में फैल गया था। ट्रेक क्षतिग्रस्त होने के बाद भोजवासा से भागीरथी नदी (गंगा) के ऊपर ट्रॉली लगाकर एक नया ट्रेक रूट तैयार किया गया।

वर्तमान समय में इसी ट्रेक से पर्यटक व तीर्थयात्री भागीरथी नदी को पार करने बाद नदी के किनारे-किनारे तपोवन तक जाते हैं। तपोवन के बाद नंदनवन जाने के लिए गंगोत्री ग्लेशियर के आंतरिक क्षेत्र में प्रवेश करना पड़ता है। फिर पर्यटक नंदनवन और रक्तवन पहुंचते हैं। भागीरथी पर्वत श्रृंखलाओं सहित और कालिंदीखाल ट्रेक के लिए भी इसी ट्रेक का इस्तेमाल करते हैं।

Gangotri National Park: Ancient Gomukh Tapovan Trek Will be Open Again for Tourist Movement
गौमुख तपोवन ट्रैक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नए ट्रेक के कारण ग्लेशियर के आंतरिक क्षेत्र में मानवीय गतिविधियां बढ़ने से ग्लेशियर पर भी ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि पार्क प्रशासन ने अब प्राचीन ट्रेक को दोबारा बहाल करने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसमें पर्यटक ग्लेशियर के आंतरिक क्षेत्र में प्रवेश नहीं नहीं करेंगे।

Gangotri National Park: Ancient Gomukh Tapovan Trek Will be Open Again for Tourist Movement
गौमुख तपोवन ट्रैक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

वहीं नए ट्रेक की अपेक्षा प्राचीन ट्रेक के छोटा होने से इसके बहाल होने पर पर्यटक व तीर्थयात्रियों को भी लाभ मिलेगा। स्थानीय टूर एंड ट्रेकिंग कंपनी के निदेशक जयेंद्र राणा का कहना है कि पार्क प्रशासन का प्रस्ताव अच्छा है। इससे पर्यटक ग्लेशियर के आंतरिक क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे, जिससे गंगोत्री ग्लेशियर सुरक्षित रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangotri National Park: Ancient Gomukh Tapovan Trek Will be Open Again for Tourist Movement
गौमुख तपोवन ट्रैक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों के अध्ययन में गंगोत्री ग्लेशियर के 22 मीटर प्रतिवर्ष की दर से पीछे खिसकने की बात सामने आ चुकी है। नए ट्रेक रूट के कारण ग्लेशियर के आंतरिक क्षेत्र में मानवीय गतिविधियां बढ़ने से आने से वाले समय इसके और दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं। 

विज्ञापन
Gangotri National Park: Ancient Gomukh Tapovan Trek Will be Open Again for Tourist Movement
गौमुख तपोवन ट्रैक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

गंगोत्री ग्लेशियर के संरक्षण के लिए प्राचीन ट्रेक बहाल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिससे जिला प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। शीघ्र विभागीय उच्चधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। 
-आरएन पांडेय, उपनिदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क उत्तरकाशी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed