फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Mohan Bhagwat said in Pithoragarh about education and migration

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में बोले मोहन भागवत-विद्या के सदुपयोग से ही आत्मनिर्भर बन सकता है देश

Sun, 17 Nov 2024 07:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Nov 2024 07:09 PM IST
सार

मोहन भागवत ने कहा कि पलायन को रोकने के लिए खेती करने पर जोर दिया। कहा कि इसी को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना जा सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Mohan Bhagwat said in Pithoragarh about education and migration
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत का आज शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार मुवानी में भव्य स्वागत किया गया। मोहन भागवत 16 से 19 नवंबर तक अपने प्रवास पर पिथौरागढ़ पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने बैंड परेड से स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने शेर सिंह कार्की की समाधि स्थल के पास चंदन का पौधा लगाया। स्वर्गीय शेर सिंह की फोटो में माल्यार्पण कर उन्होंने नव निर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। उसके बाद वे थल, डीडीहाट,बेड़ीनाग, मुनस्यारी, धारचूला, पांखू, पिथौरागढ़,बागेश्वर से पहुंचे लोगों और जोहार शौका संस्कृति महिलाओं और रं संस्कृति की महिलाओं का अभिवादन स्वीकार करने के बाद खचाखच भरे अरुण अम्बानी सभागार में पहुंचे।  
विज्ञापन


अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप: दिखा उत्साह...बड़ी संख्या में परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राएं, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पलायन को रोकने के लिए खेती करने पर जोर दिया। कहा कि इसी को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना जा सकता है। शिक्षा मिलने के बाद उसका उपयोग दूसरे को अच्छी शिक्षा देने में करना चाहिए। कालांतर में बड़े-बड़े ऋषि और अनपढ़ लोगों ने महान कार्य किए हैं, यदि वो ज्यादा पढ़े लिखे होते तो कितना और पुण्य और महान कार्य करते। उन्होंने कहा अच्छी और उच्च शिक्षा लेकर समाज में उसका प्रसार कर दूसरों के लिए विद्या का उपयोग और सदुपयोग करना चाहिए। विद्या का उपयोग दूसरों को अपनी शिक्षा बांटने और उस शिक्षा से कमाए धन को दान करने और अपनी शक्ति का उपयोग उसकी सुरक्षा के लिए करने से ही शिक्षा का सही सदुपयोग होता है। इस दौरान पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी मौजूद रहे। कुलपति ओम प्रकाश सिंह नेगी ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती के बृहद शिक्षा के उद्देश्य और उसकी योगदान पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed