फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : minor girl marriage stopped due to friend awareness

देहरादून : सहेली की सूझबूझ से रुका नाबालिग का विवाह, सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों को रोका

Sat, 05 Jun 2021 03:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Jun 2021 03:24 PM IST
सार

लड़की के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उनकी पांच बेटियां हैं। बताया की वह अपनी दो बेटियों की शादी कराने जा रहे थे, जिसमें से छोटी बेटी नाबालिग है।

विज्ञापन
uttarakhand news : minor girl marriage stopped due to friend awareness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहेली की सूझबूझ से एक नाबालिग का विवाह होने से रुक गया। सहेली की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने विवाह करने के लिए हरदोई जा रहे परिवार को रोक लिया। बाद में उन्हें नाबालिग बेटी का विवाह न करने की हिदायत देकर जाने दिया।

विज्ञापन


महिला कल्याण अधिकारी व खंड स्तरीय बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी मौके पर पहुंचीं
शुक्रवार को माजरा क्षेत्र के सत्तोवाली घाटी में एक परिवार के नाबालिग बेटी को शादी के लिए यूपी ले जाने की सूचना मिलने पर महिला कल्याण अधिकारी व खंड स्तरीय बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन


लड़की के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
महिला कल्याण अधिकारी सरोज ध्यानी ने बताया कि लड़की के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उनकी पांच बेटियां हैं। बताया की वह अपनी दो बेटियों की शादी कराने जा रहे थे, जिसमें से छोटी बेटी नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लड़की की सहेली ने इसकी सूचना समिति को दी, जिसके बाद परिजनों को रोका गया। खंड स्तरीय बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी क्षमा बहुगुणा ने बताया कि परिवार को आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी गई है। 


पढ़ना चाहती हैं दोनों बेटियां
बेटियों की जब काउंसिलिंग की गई तो नाबालिग ने बताया की वह अभी शादी नहीं करना चाहती, बल्कि पढ़-लिखकर कुछ बनना चाहती है। वहीं, बड़ी बेटी ने कहा कि वह भी शादी के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन शादी के बाद भी वह अपनी पढ़ाई जारी रखेगी। महिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि यदि उन्हें अपनी शिक्षा पूरी करने में किसी तरह की कोई परेशानी लगे तो विभाग उनकी पूरी मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed