फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Minister Saurabh Bahuguna Announcement 100 Anchal Cafe to be opened in state

उत्तराखंड: प्रदेश में खुलेंगे 100 आंचल कैफे, उत्पादों की होगी मार्केटिंग, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की घोषणा

Mon, 05 Dec 2022 11:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Dec 2022 11:45 PM IST
सार

विभाग की ओर से कैफे बनाकर दिया जाएगा, जो कमीशन के आधार पर संचालित होगा। सरकार ने आंचल कैफे आवंटन में शहीदों के आश्रितों, राज्य आंदोलनकारी, दिव्यांग, महिलाओं, युवाओं को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Minister Saurabh Bahuguna Announcement 100 Anchal Cafe to be opened in state
आंचल कैफे का शुभारंभ करते मंत्री सौरभ बहुगुणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के घंटाघर स्थित एमडीडीए कॉम्पलेक्स में आंचल कैफे का उद्घाटन किया गया। सरकार के अपने ब्रांड आंचल दूध से बने उत्पादों की मार्केटिंग और रोजगार के लिए प्रदेश भर में इस तरह के 100 आंचल कैफे खोले जाएंगे। दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इसकी घोषणा की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से कैफे बनाकर दिया जाएगा, जो कमीशन के आधार पर संचालित होगा। सरकार ने आंचल कैफे आवंटन में शहीदों के आश्रितों, राज्य आंदोलनकारी, दिव्यांग, महिलाओं, युवाओं को प्राथमिकता दी है। कैफे में लोगों को दूध के अलावा आइसक्रीम, दही, लस्सी, शेक, घी, पनीर समेत अन्य दुग्ध उत्पाद एक ही जगह पर मिलेंगे। 
विज्ञापन


विभागीय मंत्री ने कहा कि दुग्ध बाजार में दूसरे राज्यों ने कब्जा जमाया हुआ है। इस स्पर्धा में टक्कर देने के लिए आंचल दूध व उत्पादों की ब्रांडिंग करने की आवश्यकता है। साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा। आंचल का पहला कैफे शहीद जगदीश प्रसाद की पत्नी कंचनी देवी को आवंटित किया गया। दो माह के भीतर देहरादून के महत्वपूर्ण स्थानों पर 10 आंचल कैफे और स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने भूसे में 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक खजान दास ने कहा कि आंचल डेयरी में अच्छा कार्य किया जा रहा है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए नई-नई योजना बना रही है। नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि आंचल कैफे से युवाओं को रोजगार मिलेगा। डेयरी विभाग के परियोजना निदेशक जयदीप अरोड़ा ने आंचल कैफे योजना के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed