फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Metro Neo station will be at every kilometer in Dehradun

Metro Neo: देहरादून में हर एक किलोमीटर पर होगा मेट्रो नियो का स्टेशन, ये रहेंगे रूट

Fri, 29 Jul 2022 02:19 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Jul 2022 02:19 AM IST
सार

कुल 25 स्टेशन होंगे, जिनके आसपास का इलाका बहुमंजिला इमारतों से विकसित किया जाएगा। हर किलोमीटर ही नहीं बल्कि कई जगहों पर तो हर 500 मीटर तक में एक स्टेशन बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Metro Neo station will be at every kilometer in Dehradun
मेट्रो - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राजधानी देहरादून में मेट्रो नियो को लाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सरकार ने दिल्ली से इसकी मंजूरी के लिए जोर लगाया हुआ है। वहीं, राज्य में भी भूमि अधिग्रहण को लेकर अलग टीओडी पॉलिसी पर कैबिनेट बैठक में मुहर लगा दी है। कुल 25 स्टेशन होंगे, जिनके आसपास का इलाका बहुमंजिला इमारतों से विकसित किया जाएगा। हर किलोमीटर ही नहीं बल्कि कई जगहों पर तो हर 500 मीटर तक में एक स्टेशन बनाया जाएगा। स्टेशन के लिए सरकार को कम से कम 60 मीटर लंबी जगह की जरूरत होगी।

विज्ञापन

किस रूट पर कौन सा होगा स्टेशन

आईएसबीटी-गांधी पार्क : आईएसटीबी, सेवला कलां, आईटीआई, चमनपुरी, लालपुल, पथरीबाग, रेलवे स्टेशन, देहरादून कोर्ट, घंटाघर और गांधीपार्क। 

विज्ञापन

एफआरआई-रायपुर : एफआरआई, बल्लूपुर चौक, आईएमए ब्लड बैंक, दून स्कूल, मल्होत्रा बाजार, घंटाघर, सीसीएमसी, आराघर चौक, नेहरू कालोनी, विधानसभा, अपर बद्रीश कॉलोनी, अपर नत्थनपुर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, हाथीखाना चौक और रायपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

2026 तक 1.80 लाख लोग करेंगे मेट्रो नियो से सफर

उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड ने मेट्रो नियो की डीपीआर में वर्ष 2051 तक के मेट्रो ट्रैफिक का आकलन भी किया है। इसमें बताया गया है कि 2026 तक दोनों रूटों पर 1,80,894 यात्री सफर करेंगे। इनमें आईएसबीटी-गांधी पार्क चौक पर 88,215 और एफआरआई-रायपुर रूट के 92,679 यात्री शामिल हैं। इसी प्रकार, 2031 तक 1,96,364 लोग मेट्रो नियो से सफर करेंगे। 2041 तक 2,42,527, 2051 तक 2,95,492 यात्री सफर करेंगे।

90 से 225 लोग कर सकेंगे मेट्रो नियो के डिब्बे में सफर

मेट्रो नियो के कोच दो तरह की लंबाई के होंगे। एक कोच 12 मीटर लंबाई का होगा, जिसमें अधिकतम 90 यात्री सफर कर सकेंगे। दूसरा कोच 24 से 25 मीटर का होगा, जिसमें 225 यात्री सफर कर सकेंगे। इन कोच की चौड़ाई ढाई मीटर की होगी। मेट्रो नियो की स्पीड 70 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। इसी प्रकार, हर स्टेशन की लंबाई 60 मीटर तक होगी।

राजधानी में मेट्रो नियो के लिए कटेंगे 307 पेड़ 

वैसे तो मेट्रो नियो का ट्रैक पूरी तरह से एलिवेटेड होगा लेकिन कुछ जगहों पर मेट्रो नियो के रूट पर कुछ पेड़ आ रहे हैं। कुल मिलाकर मेट्रो नियो के लिए करीब 307 पेड़ों का कटान होगा। 

मेट्रो नियो की डीपीआर मेट्रो रेल कारपोरेशन ने पास करने के बाद शासन को भेजी थी। शासन ने इसे केंद्र सरकार को भेजा हुआ है। केंद्र से जो जानकारी मांगी थी, वह उपलब्ध करा दी गई हैं। इसमें दो रूटों पर 25 स्टेशन बनेंगे, जिनका विकास बुधवार को कैबिनेट में पास हुई टीओडी पॉलिसी के तहत किया जाएगा। 
- जितेंद्र त्यागी, एमडी, उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed