फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news : Merchants of Yamunanagar were beaten by miscreants, police refused to file victim report

उत्तराखंड : यमुनानगर के व्यापारी को आढ़तियों ने बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने से किया इनकार 

Sun, 02 May 2021 12:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गदरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गदरपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 May 2021 12:16 PM IST
सार

 मारपीट के साथ ही पीड़ित से साढ़े चार लाख रुपये वसूले गए। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर यमुनानगर पुलिस ने गदरपुर पुलिस से संपर्क साधा था।

विज्ञापन
Uttarakhand news : Merchants of Yamunanagar were beaten by miscreants, police refused to file  victim report
तीन दिन तक बंधक बनाकर पीटने का आरोप

विस्तार

कम दाम पर गेहूं खरीदवाने के नाम पर गदरपुर के कुछ आढ़तियों पर हरियाणा के यमुनानगर जिले के अनाज कारोबारी को तीन दिन तक बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है। मारपीट के साथ ही पीड़ित से साढ़े चार लाख रुपये वसूले गए। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर यमुनानगर पुलिस ने गदरपुर पुलिस से संपर्क साधा था। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने व्यापारी को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने के बाद उसके बयान दर्ज कर पत्नी को सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रालौर जिला यमुनानगर के व्यापारी रणजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि गदरपुर के कुछ आढ़तियों ने वर्ष 2019 में उसके भाई सुरजीत सिंह के साथ गेहूं खरीद का सौदा किया था। भुगतान की गारंटी के लिए सुरजीत ने पांच चेक दिए थे। पिछले साल पूरा भुगतान करने के बाद सुरजीत ने पांच चेक वापस मांगे तो व्यापारी टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन


28 अप्रैल को गदरपुर के एक व्यापारी ने उसे फोन कर सस्ते में गेहूं खरीदने के लिए रामपुर की मिलक अनाज मंडी बुलाया था। वह घर से ढाई लाख रुपये लेकर किराए की गाड़ी से बताए गए व्यापारी के बताए पते पर पहुंचा था। इसके बाद वहां मौजूद गदरपुर के चार आढ़तियों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा कर अगवा कर लिया। तीन दिन तक उसको बंधक बनाकर मारपीट की गई और धमकाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं उसके रुपये भी छीन लिए गए और रुपयों की मांग की गई। उन्होंने अपनी डॉक्टर बेटी को फोन कर उसके गूगल अकाउंट से दो बार में 50- 50 हजार और एक लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे। इसके बाद उस पर घर से रुपये मंगाने का दबाव बनाया। पत्नी को जब शक हुआ तो उन्होंने जिला यमुनानगर के थाने में पति के अपहरण की शिकायत दी।

यमुनानगर पुलिस ने गदरपुर पुलिस से संपर्क साधकर मामले से अवगत कराया था। स्थानीय पुलिस का दबाव बढ़ने पर गदरपुर के व्यापारी ने शुक्रवार की देर शाम उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय पुलिस की सूचना पर यमुनानगर से उसकी पत्नी गदरपुर पहुंची थी।


पुलिस ने उसका बयान लेकर उनकी पत्नी की सुपुर्दगी में वापस भेज दिया। इसके साथ पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मुकदमा लिखने से इनकार कर दिया। इधर, एएसपी प्रमोद कुमार ने मामला संज्ञान में होने से इनकार किया। वहीं, सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed