{"_id":"69b98d63bb016c22ab0caa46","slug":"uttarakhand-news-mds-of-upcl-and-ujvn-and-several-officials-from-their-duties-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामी सरकार का एक्शन: यूपीसीएल, यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसर किए कार्यमुक्त, सेवा विस्तार पर कर रहे थे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामी सरकार का एक्शन: यूपीसीएल, यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसर किए कार्यमुक्त, सेवा विस्तार पर कर रहे थे काम
Tue, 17 Mar 2026 10:53 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:53 PM IST
सार
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार को सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून 2024 से दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया था। उन्हें अब कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धामी सरकार ने मंगलवार देर शाम यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसरों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। ये सभी अफसर सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार को सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून 2024 से दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया था। उन्हें अब कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
उनकी जगह अब यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक यमुना वैली प्रथम डाकपत्थर और पिटकुल के प्रभारी निदेशक परिचालन गजेंद्र सिंह बुदियाल को यूपीसीएल के एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले बीकेटीसी के सीईओ की प्रतिनियुक्ति समाप्त, पर्यटन विभाग ने जारी किए आदेश
वहीं, यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल को भी सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून 2024 को दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया था। उन्हें भी तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक भागीरथी वैली, यूजेवीएनएल के प्रभारी निदेशक परिचालन अजय कुमार सिंह को यूजेवीएनएल एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन के इसके अलावा यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल को भी कार्यमुक्त कर दिया गया है। अभी उनकी जगह किसी को कार्यभार नहीं सौंपा गया है।