फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Martyr Deepak Nainwal wife jyoti nainwal Newly commissioned Indian Army Officer

उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए थे दीपक नैनवाल, अब पत्नी बनीं सेना में अफसर, बेटा भी बनना चाहता है फौजी

Sat, 20 Nov 2021 08:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Nov 2021 08:35 PM IST
सार

देहरादून के हर्रावाला निवासी नायक दीपक नैनवाल दस अप्रैल 2018 को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी मुठभेड़ में घायल हो गए थे। वह एक माह तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ते रहे और 20 मई 2018 को शहीद हो गए।

विज्ञापन
uttarakhand news: Martyr Deepak Nainwal wife jyoti nainwal Newly commissioned Indian Army Officer
नवनियुक्त भारतीय सेना अधिकारी ज्योति नैनवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2018 में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी मुठभेड़ में घायल होने के बाद शहीद हुए दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति नैनवाल शनिवार काे भारतीय सेना में अधिकारी बन गईं हैं। पति की शहादत के बाद ज्योति ने भी देश सेवा करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन


दोनों बच्चे सेना की वर्दी में दिखे
नवनियुक्त भारतीय सेना अधिकारी ज्योति नैनवाल के दो बच्चे भी हैं। शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से वह पास आउट हुईं और सेना में शामिल हुईं। पीओपी के दौरान ज्योति को दोनों बच्चे और पूरा परिवार मौजूद रहा। दोनों बच्चे सेना की वर्दी में मां की हौसलाअफजाई करते दिखे। 
विज्ञापन


इस मौके पर ज्योति नैनवाल ने कहा कि मैं अपने पति की रेजीमेंट को धन्यवाद देना चाहती हूं। वह हर कदम पर मेरे साथ खड़ी रही और मुझे बेटी की तरह मानती है। बहादुर महिलाओं के लिए मैं जन्म के लिए नहीं, बल्कि कर्म के लिए मां बनना चाहती हूं और मैं जैसे जीवन व्यतीत करुंगी, वह मेरे बच्चों के लिए एक उपहार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की ही तरह देश सेवा की राह चुनी

देहरादून के हर्रावाला निवासी नायक दीपक नैनवाल दस अप्रैल 2018 को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी मुठभेड़ में घायल हो गए थे। उन्हें तीन गोलियां लगीं थी। वह एक माह तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ते रहे और 20 मई 2018 को शहीद हो गए। जिसके बाद ज्योति ने अपने पति की ही तरह देश सेवा की राह चुनी। 

अपनी कड़ी मेहनत के बल पर वह सेना में बतौर अफसर शामिल हो गईं हैं। शनिवार को चेन्नई में हुए पासिंग आउट परेड के बाद ज्योति नैनवाल बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल हो गईं हैं। मां को सैन्य वर्दी में देखकर बच्चे भी काफी खुश नजर आए। 

बेटा भी बनना चाहता है फौजी
शहीद दीपक नैनवाला के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम लावण्या और बेटा का नाम रेयांश है। बेटी कक्षा चार, जबकि बेटा कक्षा एक में पढ़ता है। बेटा रेयांश का भी सपना फौज में अफसर बनने का है।

देश सेवा से जुड़ी हैं तीन पीढ़ियां
दीपक नैनवाल के परिवार की तीन पीढ़ियां देश सेवा से जुड़ी हुई हैं। दीपक के पिता चक्रधर नैनवाल सेना से रिटायर्ड हैं। उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध, कारगिल युद्ध व कई अन्य ऑपरेशंस में हिस्सा लिया है। उनके पिता व दीपक के दादा सुरेशानंद नैनवाल भी स्वतंत्रता सेनानी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed