फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Accident News Car fell into ditch in Chamoli Today Many Died Rescue Continue

Uttarakhand: चमोली में हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, महिला समेत दो की मौत

Wed, 14 Feb 2024 08:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Feb 2024 08:59 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: वाहन जोशीमठ से पगनों गांव की ओर जा रहा था। वाहन में सभी पगनों गांव के ग्रामीण सवार थे। सभी घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News Car fell into ditch in Chamoli Today Many Died Rescue Continue
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली में जोशीमठ-सलूड़-डुंग्रा मोटर मार्ग पर बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक मैक्स वाहन पगनों गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में एक महिला समेत दो सवारों की मौत हो गई, जबकि पांच सवार घायल हो गए हैं। जोशीमठ कोतवाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती करा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा देर शाम साढ़े छह बजे हुआ। पगनों गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें सवार काई देवी (60) पत्नी अषाड़ सिंह, ग्राम पगनों और भोपाल लाल (65) पुत्र मालकू लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मेहरबान सिंह (45) पुत्र भोपाल सिंह, प्रदीप सिंह(35) पुत्र खेम सिंह, सरोजनी देवी (60) पत्नी ज्ञान सिंह तथा प्रदीप पंवार की पांच व आठ साल की दिव्यांशी व रुद्रांशी घायल हो गए।
विज्ञापन


Rudraprayag: एक महीने तक बंद रहेगा गौरीकुंड-केदारनाथ हाईवे, आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर जोशीमठ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। अंधेरा होने के कारण पुलिस व स्थानीय लोगों को रेस्क्यू में दिक्कतें आई। जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि वाहन जोशीमठ से पगनों गांव की ओर जा रहा था। वाहन में सभी पगनों गांव के ग्रामीण सवार थे। सभी घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed