फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Madhya Pradesh Cm Shivraj singh Chauhan Haridwar Visit Today

हरिद्वार: पतंजलि पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, कहा- मध्य प्रदेश में होगा योग आयोग का गठन

Thu, 02 Dec 2021 08:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Dec 2021 08:26 PM IST
सार

सीएम चौहान पतंजलि योगपीठ भी जाएंगे। यहां वे राष्ट्रीय संगोष्ठी 'वैश्विक चुनौतियों का सनातन, समाधान-एकात्म बोध' में भाग लेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Madhya Pradesh Cm Shivraj singh Chauhan Haridwar Visit Today
सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिले मुख्मंत्री धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली और गौरवशाली संपन्न भारत का निर्माण हो रहा है। उसके निर्माण के लिए संन्यासियों ने योग, आयुर्वेद, शिक्षा और अध्यात्म के माध्यम से देश ही नहीं पूरे विश्व में क्रांति की है। उन्होंने कहा कि योग की शिक्षा के लिए मध्य प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा और प्रदेश में योग आयोग का गठन किया जाएगा। 

विज्ञापन


सीएम शिवराज सिंह चौहान बृहस्पतिवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर पतंजलि योगपीठ में ‘वैश्विक चुनौतियों का सनातन समाधान-एकात्म बोध’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं 75 करोड़ सूर्य नमस्कार संकल्प कार्यक्रम की वेबसाइट के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योग ऋषि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने योग, आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति, वैदिक शिक्षा को विश्व पटल पर स्थापित किया है। स्वदेशी से आत्मनिर्भर भारत के नव-निर्माण के लिए योग व उद्योग के माध्यम से पतंजलि लाखों किसानों एवं युवाओं को रोजगार प्रदान कर रहा है। 
विज्ञापन


इस मौके पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि कहा कि देश में योग शिक्षा को आंशिक रूप से लागू करने के लिए टुकड़ों में प्रयास हो रहे थे, लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योग को व्यापक रूप से शिक्षा का अंग बनाने की पहल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि से योग के महाअभियान का सूत्रपात होने जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार संस्कृति, परंपरा के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए बेहतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के स्कूलों में योग शिक्षा लागू कर गांव-गांव तक योग के प्रचार-प्रसार की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि आज जीवन में विभिन्न प्रकार की समस्याएं हैं। यदि हम सनातन परंपराओं के आश्रय और जड़ को पकड़कर रखेंगे तो समस्याओं का समाधान वहीं से मिलेगा।

देवसंस्कृति विवि की शिक्षा जीवन बदलने का अभियान : चौहान

शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती वर्ष पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार समेत देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय की शिक्षा जीवन बदलने का अभियान है। 

मृत्युंजय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह गायत्री परिवार के सदस्य के रूप में हरिद्वार आए हैं। उन्होंने कहा कि हम उस परंपरा से आते हैं, जहां हजारों वर्ष पहले ऋषियों-मुनियों के तप से भारत विश्व गुरु बना। उन्होंने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का प्रथम दर्शन आज भी याद है। उन्होंने कहा कि युग ऋषि की ओर से चलाए गए सप्त आंदोलन साधना, शिक्षा, पर्यावरण, स्वावलंबन, नारी जागरण, व्यसन मुक्ति एवं आदर्श ग्राम को मध्य प्रदेश शासन में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लागू किया।

इसका प्रत्यक्ष लाभ वहां के लोगों को मिल रहा है। शिवराज चौहान ने कहा कि विश्व का शाश्वत शांति की ओर मार्गदर्शन भारत करेगा, जिसमे अखिल विश्व गायत्री परिवार जैसे आधात्मिक-सामाजिक संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

देसंविवि के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति से युग ऋषि गुरुदेव के जीवन को सुनने को अवसर मिला है, जो स्वयं गुरुदेव के दिखाए रास्ते पर चलकर सामाजिक जीवन की उत्कृष्टता को हासिल किए। कुलपति एवं प्रतिकुलपति ने शिवराज सिंह चौहान को गायत्री स्मृति चिन्ह, गंगाजल एवं पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का साहित्य देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलपति शरद पारधी, कुलसचिव बलदाऊदेवांगन मौजूद रहे।

राज्य हित में होगा भू-कानून पर फैसला: धामी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम देवस्थानम बोर्ड के बाद अब भू-कानून पर भी राज्य हित में फैसला लिया जाएगा। इसके लिए सभी की बात सुनी जाएगी और राय ली जाएगी। सरकार का फैसला उत्तराखंड के हित में होगा। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को देव संस्कृत विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। दोनों मुख्यमंत्रियों ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित शौर्य दीवार पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इसके बाद देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में मौलश्री के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। जिनसे लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंडया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed