{"_id":"60f987818ebc3e1eb45d0e13","slug":"uttarakhand-news-lawsuit-filed-on-15-people-for-offering-namaj-in-badrinath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में नमाज पढ़ने के मामले में जांच शुरू, 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में नमाज पढ़ने के मामले में जांच शुरू, 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 22 Jul 2021 08:38 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 22 Jul 2021 08:38 PM IST
सार
बता दें कि बुधवार को बदरीनाथ में ईद की नमाज पढ़े जाने की सूचना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ धाम में ईद की नमाज पढ़ने के मामले में बदरीनाथ थाना पुलिस ने ठेकेदार समेत 15 लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। वहीं, घटना से आक्रोशित जोशीमठ के जनप्रतिनिधियों व लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
बुधवार को बदरीनाथ में ईद की नमाज पढ़े जाने की सूचना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। जोशीमठ के लोगों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, ओम प्रकाश डोभाल, अंशुल भुजवाण, लक्ष्मण फरकिया, संदीप नौटियाल, प्रदीप सिंह और महाबीर बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में नमाज पढ़ने का आरोप, विहिप और बजरंगदल ने पर्यटन मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
इनके खिलाफ दर्ज किया गया केस
बदरीनाथ थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि बदरीनाथ में नमाज पढ़ने के मामले में ठेकेदार हरेंद्र सिंह पंवार, नाजिर और मोहम्मद आजम के खिलाफ नामजद और 12 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है।
तीर्थ पुरोहितों ने भी जताया ऐतराज
मामले को लेकर बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने भी कड़ा ऐतराज जताया है। ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत के प्रवक्ता डा. बृजेश सती ने कहा कि जिस धाम में शंख बजाना वर्जित है, वहां यदि नमाज पढ़ी गई है तो यह अक्षम्य अपराध है। इसके लिए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। धाम में एक समुदाय विशेष के लोगों की ओर से नमाज एक कमरे के अंदर अदा की गई है। यदि ऐसा किया गया है तो यह धाम की पवित्रता को प्रभावित करने की कोशिश है। डॉ. सती ने कहा कि यह किसके संरक्षण में किया गया है इसका खुलासा भी किया जाना चाहिए।
‘मामले की हो उच्चस्तरीय जांच’
बदरीनाथ में नमाज पढ़ने की घटना का तीर्थ पुरोहित समाज, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने विरोध किया। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती, संतोष त्रिवेदी सहित उक्रांद के उपाध्यक्ष मोहित डिमरी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने प्रदेश सरकार से मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कहा कि कोरोना के कारण जहां चारधाम यात्रा बंद है वहां दूसरे समुदाय के लोगों की ओर से नमाज पढ़ने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा है।