फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand News Land subsidence while cleaning drain in Bageshwar father and son buried under debris

Uttarakhand: बागेश्वर में हादसा...नाली की सफाई करते वक्त हुआ भू-धंसाव, मलबे में दबने से पिता-पुत्र की मौत

Tue, 26 Nov 2024 09:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गरुड़( बागेश्वर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गरुड़( बागेश्वर) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Nov 2024 09:45 PM IST
सार

Uttarakhand News: नाली की सफाई के दौरान चौड़ीकरण के लिए पीछे की दीवार की खोदाई चल रही थी। इसी दौरान दीवार से एकाएक भू-धंसाव होने लगा। अचानक गिरे मलबे में प्रेम सिंह और उनका पुत्र दर्शन सिंह दब गए।

विज्ञापन
Uttarakhand News Land subsidence while cleaning drain in Bageshwar father and son buried under debris
प्रेम सिंह और उनका पुत्र दर्शन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। राजस्व पुलिस क्षेत्र जखेड़ा में घर के पीछे की नाली की सफाई और इसे चौड़ा करने के दौरान भू-धंसाव हो गया। इसके मलबे में दबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। तीन अन्य श्रमिक मलबे में दबने से बाल-बाल बच गए। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लाहुरघाटी के कालारौ-बैगांव निवासी प्रेम सिंह (50) पुत्र लाल सिंह अपने मकान के पीछे की नाली की सफाई करवा रहे थे। उनके साथ उनका पुत्र दर्शन सिंह (23) और तीन अन्य लोग गोपाल प्रसाद पुत्र बिशन राम, विनोद कुमार पुत्र हिम्मत राम, पान सिंह पुत्र जेठा सिंह भी कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


नाली की सफाई के दौरान चौड़ीकरण के लिए पीछे की दीवार की खोदाई चल रही थी। इसी दौरान दीवार से एकाएक भू-धंसाव होने लगा। अचानक गिरे मलबे में प्रेम सिंह और उनका पुत्र दर्शन सिंह दब गए। नाली साफ करने में लगे तीन अन्य श्रमिकाें ने भागकर जान बचाई। हादसे में बच गए श्रमिकों और आसपास के लोगों ने मिट्टी और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: बागेश्वर में अंग्यारी महादेव के संत निर्माण की हत्या, मंदिर से 500 मीटर दूर मिला शव

ग्राम प्रधान चंपा हुलोरिया ने घटना की सूचना पटवारी जखेड़ा युवराज गोस्वामी को दी। ग्रामीण मलबे में दबे पिता-पुत्र को जिला चिकित्सालय बागेश्वर ले गए। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

कालारौ बैगांव निवासी कैलाश हुलोरिया ने बताया कि प्रेम सिंह जखेड़ा बागेश्वर पेयजल योजना में काम करता था। जखेड़ा की ग्राम प्रधान हेमा परिहार, पूर्व ग्राम प्रधान ईश्वर परिहार, प्रेमा परिहार, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा मद से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed