फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand News Angyari Mahadev Shiv Dham saint Nirman murdered in Bageshwar dead Body Found

Uttarakhand: बागेश्वर में अंग्यारी महादेव के संत निर्माण की हत्या, मंदिर से 500 मीटर दूर मिला शव

Tue, 26 Nov 2024 09:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गरुड़ (बागेश्वर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गरुड़ (बागेश्वर) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Nov 2024 09:31 PM IST
सार

Uttarakhand News: महाराज की हत्या के मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। महाराज के साथ एक अन्य साधु भी था जो लापता है। राजस्व पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Angyari Mahadev Shiv Dham saint Nirman murdered in Bageshwar dead Body Found
अंग्यारी महादेव शिव धाम के महाराज निर्माण की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंग्यारी महादेव शिव धाम के महाराज निर्माण (50) की हत्या कर दी गई है। उनका शव मंदिर से 500 मीटर दूर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। राजस्व पुलिस ने प्रथमदृष्टया महाराज की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए कर्णप्रयाग के एक टैक्सी चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस को महाराज की हत्या के मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। महाराज के साथ एक अन्य साधु भी था जो लापता है। राजस्व पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार मजकोट के ग्राम प्रधान मदन मोहन गुसाई और व्यापार संघ गरुड़ के अध्यक्ष महेश ठाकुर ने मंगलवार को अंग्यारी महादेव मंदिर से 500 मीटर दूर महाराज का शव देखने की सूचना एसडीएम गरुड़ और पटवारी पिंगलों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम आशीष भटगांई के निर्देश पर एसडीएम जितेंद्र वर्मा, सीओ अंकित कंडारी, नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा, थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रताप सिंह नगरकोटी, पटवारी कुंदन प्रसाद दोपहर बाद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मौके पर पहुंचकर राजस्व पुलिस ने महाराज का शव बरामद करने के बाद पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Haridwar: कई संतों पर पायलट बाबा आश्रम की संपत्ति खुर्द बुर्द करने का आरोप, जांच के लिए SIT गठित

महाराज के भक्तों ने भी उनकी हत्या की आशंका जताई है। गोमती घाटी और चमोली जिले के देवाल इलाके में दहशत है। भक्तों ने महाराज की हत्या करने वालों को शीघ्र सलाखों के अंदर करने की मांग की है। लोहागढ़ी निवासी और व्यापार संघ गरुड़ के अध्यक्ष महेश ठाकुर ने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है। मजकोट के ग्राम प्रधान ने बताया कि महाराज के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हत्या से पंचदशनाम जूना अखाड़ा के संतों में आक्रोश
अंग्यारी महादेव के महाराज निर्माण की हत्या का समाचार सुनक पंचदशनाम जूना अखाड़ा बागेश्वर और जिलेभर के संत आक्रोशित हैं। संत समाज ने महाराज की हत्या का शीघ्र पर्दाफाश करने के लिए कहा है। मामले का पर्दाफाश नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।

मजकोट के ग्राम प्रधान मदन गिरि गुसाई और लोहागढ़ी निवासी महेश ठाकुर के अनुसार अंग्यारी महादेव के महाराज निर्माण 23 नवंबर को बदरीनाथ धाम से अपने सहयोगी साधु अर्जुन दास के साथ एक टैक्सी में सवार होकर अंग्यारी महादेव मंदिर के लिए निकले थे। उसी दिन शाम के पांच बजे महाराज माईथान में अभिषेक पुंडीर की दुकान में अपने सहयोगी संत अर्जुन दास और टैक्सी चालक के साथ बैठे।

25 नवंबर तक उनके अंग्यारी महादेव मंदिर नहीं पहुंचने पर उनके भक्तों को उनकी चिंता सताने लग गई। 26 नवंबर को उनका कमंडल और कुछ सामान मजकोट के ग्रामीणों ने जंगल में देखा जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई। ग्रामीणों ने उनका शव मंगलवार को मंदिर से कुछ ही दूर देखा। मजकोट के ग्रामीणों का कहना है कि महाराज के साथ जो साधु अर्जुन दास बदरीनाथ से आया था वह भी मंदिर नहीं पहुंचा। मजकोट के ग्रामीणों का कहना है कि साधु अर्जुन दास भी लापता है।

पंच दस नाम जूना अखाड़ा बागेश्वर, पिंगलेश्वर, कार्तिकेश्वर, कपिलेश्वर, कंठेश्वर, प्रकटेश्वर, दिव्येश्वर मंदिर, चक्रवृतेश्वर शिव धाम के साधुओं ने अंग्यारी महादेव के महाराज की हत्या का शीघ्र पर्दाफाश कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक पार्वती दास, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed