{"_id":"609ea9779dbabf5fab34f575","slug":"uttarakhand-news-kisan-samman-nidhi-of-171-crore-transferred-in-accounts-of-8-56-lakh-farmers-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रदेश के 8.56 लाख किसानों के खातों में पहुंची 171 करोड़ की सम्मान निधि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रदेश के 8.56 लाख किसानों के खातों में पहुंची 171 करोड़ की सम्मान निधि
Fri, 14 May 2021 10:19 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 14 May 2021 10:19 PM IST
सार
उत्तराखंड के किसानों के खातों में भी शुक्रवार को किसान सम्मान निधि ट्रांसफर कर दी गई। इससे प्रदेश के कारीब आठ लाख किसानों को लाभ मिला।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
विस्तार
देशभर के किसानों के साथ ही उत्तराखंड के 8 लाख 56 हजार 250 किसानों के खाते में 171 करोड़ की सम्मान निधि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान देशभर के 9.5 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सचिवालय स्थित अबुल कलाम भवन से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन
सम्मान निधि: उत्तराखंड में गरीब किसानों की योजना में अमीरों ने भी डकार ली करोड़ों की राशि
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया ने अनौपचारिक बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के जरिए उत्तराखंड के किसान परिवारों को 31 मार्च 2021 तक 1037 करोड़ की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। जबकि शुक्रवार को 171 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं। जिसको लेकर राज्य सरकार व्यापक स्तर पर योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है कि किसानों के खातों में डीबीटी में माध्यम से बिना किसी कटौती के पूरी धनराशि स्थानांतरित की जाती है।
इससे किसानों को सीधा लाभ पहुंच रहा है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सलाहकार डॉ. आरबीएस रावत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
छोटे व मंझले किसानों को हुआ सबसे ज्यादा लाभ: पीएम
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसान सम्मान निधि का छोटे और मंझले किसानों को सबसे अधिक लाभ हुआ। देशभर के किसानों के पास अभी तक 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपये की धनराशि पहुंच चुकी है। सिर्फ कोरोनाकाल में ही किसानों के खातों में 60 हजार करोड़ से ज्यादा की धनराशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर में जैविक खेती को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए।