फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Khanpur police caught two youths During kidnapping of girl student

उत्तराखंड: छात्रा का अपहरण कर ले जा रहे दो युवकों को खानपुर पुलिस ने दबोचा, दोनों पर केस दर्ज

Tue, 28 Sep 2021 08:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Sep 2021 08:33 PM IST
सार

मंडावर गांव निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग बेटी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। सोमवार को ग्रामीण अपनी बेटी को कॉलेज में छोड़ने के बाद घर चला गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Khanpur police caught two youths During kidnapping of girl student
युवक गिरफ्तार - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में रायसी के एक इंटर कॉलेज से एक किशोरी को अपहरण करके ले जा रहे दो युवकों को खानपुर पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर पकड़ लिया। खानपुर पुलिस ने उन्हें लक्सर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र का एक गांव लक्सर की ओर बसा हुआ है। गांव निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग बेटी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। सोमवार को ग्रामीण अपनी बेटी को कॉलेज में छोड़ने के बाद घर चला गया। कुछ देर बाद उसको किसी ने फोन कर सूचना दी कि उसकी बेटी को दो युवक अपहरण कर खानपुर की ओर ले गए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान खानपुर पुलिस को लक्सर की ओर से आ रही बाइक पर सवार किशोरी के चीखने की आवाज सुनाई दी। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बाइक सवार युवकों की घेराबंदी कर पकड़ लिया और किशोरी को कब्जे से मुक्त कराया। खानपुर पुलिस ने दोनों युवकों को लक्सर पुलिस को सौंप दिया। किशोरी के पिता ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ बेटी का अपहरण करने की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि जावेद और भूरे निवासी गांव पीर बडौली, थाना झिझाना जिला शामली के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

नाबालिग छात्र संदिग्ध हालात में लापता

रुड़की से एक नाबालिग छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसके दोस्त पर लापता करने का आरोप लगाया। 

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित भंगेड़ी गांव निवासी गौरव (17) ने इस साल 10वीं पास की है। परिजनों के अनुसार, सोमवार को वह घर से बाहर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं आया। उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन वह बंद आया। उन्होंने आसपास रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।

इस बीच पता चला कि उसे आखिरी बार दोस्त के साथ देखा गया था। परिजनों ने दोस्त से जानकारी ली, लेकिन उसने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परिजनों ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। साथ ही बेटे के दोस्त पर लापता करने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed