फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Kashipur boy RG Sing Song with rapper Ishq Bector

उत्तराखंड: रैपर इश्क बेक्टर के साथ काशीपुर के लाल की जुगलबंदी, धूम मचा रहा आरज़ी का 'ठग लेंगे'

Tue, 25 May 2021 11:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 May 2021 11:30 AM IST
सार

उत्तराखंड के कलाकार देश दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसे ही एक युवा हैं आरज़ी। आरज़ी का मशहूर रैपर इश्क बेक्टर के साथ एक गीत खूब चर्चाओं में है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Kashipur boy RG Sing Song with rapper Ishq Bector
रैपर इश्क बेक्टर के साथ उत्तराखंड के युवक का गाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में काशीपुर के रैपर आरज़ी इन दिनों सोशल मीडिया में धूम मचा रहे हैं। मशहूर रैपर इश्क बेक्टर के साथ रैप किया उनका गाना ठग लेंगे... लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन


इस गाने को आरज़ी, इश्क बेक्टर और शरद ने लिखा है जबकि आरज़ी और इश्क बैक्टर ने ही रैप किया है। अदरिजा गुप्ता ने इसे बोल दिए हैं। आरज़ी ने बताया कि इश्क बैक्टर ने अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय में भी रैप किया है।
विज्ञापन


उनके साथ काम करना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। बचपन से ही वे इश्क बैक्टर के गाने सुनते आए है। इस बात को लेकर आरज़ी के माता-पिता को भी गर्व महसूस हो रहा है। उनके परिजनों ने बताया कि उनका बचपन से ही हिपहॉप की तरफ रुझान था। वे 2015 में मुंबई चले गए और उनका सपना काशीपुर को अंतरराष्ट्रीय फलक तक लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘सीधे पहाड़ से’ लोगों के दिल में बसे वोयड

अल्मोड़ा के रैपर गौरव मनकोटी वोयड के रैप सांग ‘सीधे पहाड़ से’ का चैप्टर-टू भी आ गया है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब में पांच लाख लोग इसे देख चुके हैं। चैप्टर टू में गाना कुमाऊंनी और हिंदी में गाया गया है। गौरव के पहाड़ प्रेम का अंदाजा उनके वीडियो देख कर लगाया जा सकता है। 

एमटीवी के प्रोग्राम हसल के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले गौरव वोयड ने शो में अपनी अलग छाप छोड़ी थी। स्कूल के कार्यक्रमों में रैप गाने की शुरुआत करने वाले गौरव को 2019 में एमटीवी हसल शो से अलग पहचान मिली। शो में उनके गाने ‘सीधे पहाड़ से’ को लोगों ने खूब पसंद किया। पिछले साल उन्होंने अल्मोड़ा में इस गाने का फिल्मांकन किया।

पिछले दिनों उन्होंने ‘सीधे पहाड़ से’ का चैप्टर-2 बनाया। कुमाऊंनी और हिंदी में गाए इस गाने में उनके साथ निलॉय ने उनका साथ दिया है। इसकी शूटिंग अल्मोड़ा, नैनीताल, चोपता आदि स्थानों पर की गई है। गाने को यूट्यूब पर पांच लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गौरव कहते हैं वह पहाड़ की गोद में ही पले-बढ़े हैं। पहाड़ को कभी भूल नहीं सकते हैं। पहाड़ की संस्कृति को लोगों के सामने लाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही नए रैप सांग लाने वाले हैं। 

दिन में पांच घंटे लिखकर रात में रैप बनाते हैं गौरव
गौरव मनकोटी का कहना है कि वह अपने काम को शत-प्रतिशत देते हैं। युवा, बच्चे समर्पित भाव से अपना काम करें तो सफलता जरूर मिलेगी। यदि कोई भी व्यक्ति नृत्य, गायन, कला, संगीत आदि क्षेत्र में काम करना चाहता है तो एक बार जरूर आजमा कर देखें। गौरव हर दिन एक नई कोशिश करते हैं किस तरह से वह नए रैप ला सकें। गौरव ने बताया कि वह रोजाना चार से पांच घंटे लिखते हैं। रातभर रैप सांग बनाने की कोशिश करते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed