फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Kanji House will open in state Rural area

उत्तराखंड: ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे कांजी हाउस, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की योजना की शुरुआत

Mon, 05 Dec 2022 11:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Dec 2022 11:36 PM IST
सार

पशुपालन निदेशालय में विभागीय मंत्री ने गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से प्रदेश में संचालित 39 गो सदनों को गोवंश भरण पोषण के लिए 10. 48 करोड़ की राशि के चेक वितरित किए।

विज्ञापन
Uttarakhand News Kanji House will open in state Rural area
सौरभ बहुगुणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि लावारिस पशुओं को आश्रय देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग के माध्यम से कांजी हाउस गोशाला शरणालय बनाए जाएंगे। वहीं, निकाय क्षेत्रों में शहरी विकास की ओर से कांजी हाउस बनाने की योजना शुरू की गई है। 

विज्ञापन


सोमवार को पशुपालन निदेशालय में विभागीय मंत्री ने गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से प्रदेश में संचालित 39 गो सदनों को गोवंश भरण पोषण के लिए 10. 48 करोड़ की राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त गोसदनों के लिए सरकार ने अनुदान राशि में छह गुना की बढ़ोतरी की है। इसमें पहले 5.40 रुपये अनुदान राशि दी जाती है, अब 30 रुपये प्रति पशु के हिसाब से दिया जा रहा है। उन्होंने गैर सरकारी गो कल्याण संस्थाओं से आग्रह किया कि जनसहयोग, गोबर, गोमूत्र के माध्यम से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में लावारिस पशुओं की गंभीर समस्या है। इसके समाधान के लिए सरकार जल्द ही ग्राम्य गो सेवक योजना शुरू करने जा रही है, जिसमें कोई भी व्यक्ति देखभाल के लिए अधिकतम पांच पशुओं को आश्रय दे सकता है। गो सेवक को प्रति पशु 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उत्तराखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अणथ्वाल, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, निदेशक डॉ. प्रेम कुमार, अपर निदेशक डॉ. लोकेश कुमार, संयुक्त निदेशक डॉ. डीसी गुरुरानी, डॉ. नीरज सिंघल, डॉ. शरद भंडारी, डॉ. रमेश निवाल, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के सीईओ डॉ. राकेश नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed