{"_id":"60b348d1fff3ce7d3a7dae55","slug":"uttarakhand-news-june-will-be-special-for-married-women-12-festivals-in-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : सुहागिनों के लिए जून होगा खास, इस महीने में 12 त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : सुहागिनों के लिए जून होगा खास, इस महीने में 12 त्योहार
Sun, 30 May 2021 01:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 30 May 2021 01:59 PM IST
सार
इस माह वट सावित्री, शनि जयंती, अचला एकादशी, गणेश चतुर्शी, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी समेत 12 त्योहार मनाए जाएंगे।
विज्ञापन
महीनेभर में करीब 12 त्योहार
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
दो दिन बाद जून माह शुरू हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जून महीना सुहागिन महिलाओं के लिए खास है। महीनेभर में करीब 12 त्योहार होंगे। सुहागिन महिलाओं का खास त्योहार वट सावित्री और शनि जयंती भी इसी महीने है।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि 27 मई से लेकर 25 जून तक ज्येष्ठ माह रहेगा। इस माह वट सावित्री, शनि जयंती, अचला एकादशी, गणेश चतुर्शी, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी समेत 12 त्योहार मनाए जाएंगे। सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री का व्रत बेहद खास होता है।
विज्ञापन
इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए उपवास रख विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। बताया कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। हालांकि, इसका प्रभाव भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिषाचार्यों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि संकट की इस घड़ी में घर पर रहकर ही पूजा-अर्चना करें।
विज्ञापन
शनि जयंती पर पूजा और दान का है खास महत्व
ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि शनि जयंती हर साल ज्येष्ठ मास से कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन होती है। इसी दिन वट सावित्री का व्रत भी होता है।
इस साल शनि जयंती 10 जून को मनाई जाएगी। मान्यता के अनुसार इस दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। शनि देव को नवग्रहों में सबसे खास माना जाता है। ऐसे में शनि जयंती के दिन शनि की पूजा और दान आदि का महत्व बहुत अधिक होता है।