{"_id":"60df2bf68a222c22994ce158","slug":"uttarakhand-news-jp-nadda-will-come-dehradun-for-two-day-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जेपी नड्डा का दो दिन का दौरा तय, 10 जुलाई को आएंगे देहरादून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जेपी नड्डा का दो दिन का दौरा तय, 10 जुलाई को आएंगे देहरादून
Fri, 02 Jul 2021 08:48 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 02 Jul 2021 08:48 PM IST
सार
पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष 10 व 11 जुलाई को देहरादून में रहेंगे।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : Twitter : @JPNadda
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। वह देहरादून में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन
राजनीति: उत्तराखंड में सियासी संकट, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की इस्तीफे की पेशकश
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नड्डा के दौरे की पुष्टि की है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष 10 व 11 जुलाई को देहरादून में रहेंगे। इस दौरान वे मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। अगले दो-तीन दिन में उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार, पन्ना प्रमुखों से लेकर प्रधानमंत्री तक की जिम्मेदारी तय
चुनावी रोडमैप का होगा आगाज
प्रदेश भाजपा ने रामनगर में हुए चिंतन शिविर में विधानसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इस चुनावी रोडमैप का आगाज करेंगे। इसकी शुरुआत पार्टी जिला व मंडल कार्यसमितियों की बैठकों से करेगी।
राहत की खबर : उत्तराखंड में जल्द सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत
मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से होगा संवाद
राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे में मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कोविड मानकों का पालन करते हुए कुछ बैठकें वर्चुअल करने पर भी विचार हो रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का इस महीने कार्यक्रम प्रस्तावित है। दो-तीन दिन में इसे फाइनल कर देंगे। वह 10 व 11जुलाई को उत्तराखंड आ सकते हैं।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा