फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News JP Nadda Took BJP Core committee meeting in Haridwar Today

Haridwar: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में पहुंचे जेपी नड्डा, लोकसभा चुनाव की तैयारियों की टटोली नब्ज

Sun, 27 Aug 2023 04:53 PM IST
अलका त्यागी बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार
बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Aug 2023 04:53 PM IST
सार

पार्टी अध्यक्ष ने कोर कमेटी के सदस्यों काे विधानसभावार 10009 नए मतदाता बनाने का लक्ष्य दिया। कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले समेत नए मतदाता बनाकर लोकतंत्र को मजबूत किया जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand News JP Nadda Took BJP Core committee meeting in Haridwar Today
उत्तराखंड भाजपा कोर कमेटी की बैठक में पहुंचे जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत तय करने के लिए विधानसभा चुनाव में खोई जमीन तलाशने के लिए कवायद हुई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोर ग्रुप के सदस्यों से पूछा कि वह बताएं कि हारी हुई सीटों पर लोकसभा में जीत के लिए क्या-क्या किया गया। उन्होंने विजयी पताका फहराने के लिए प्रत्येक बूथ पर प्रभार तय करने और केंद्र और राज्य की सरकारी योजनाओं को जन-जन को बताने के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


रविवार को देहरादून रोड स्थित एक होटल में हुई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कमेटी के सदस्यों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए हुए कार्यक्रमों और तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


Uttarakhand: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका ज्यादा फोकस लोकसभा सीट के जनपद हरिद्वार से विधानसभा चुनाव में गंवाई गई पांच सीटों पर अधिक रहा। जिसमें हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर, खानपुर, झबरेड़ा और ज्वालापुर शामिल रहीं। जबकि लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर जीत का अहम रोल रहता है। यही सीट जीत का आधार मानी जाती हैं। लेकिन बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी पांच सीट खोकर तीन सीटों पर सिमट गई। जबकि वह दो उससे पिछले चुनाव में भाजपा आठ सीटों पर काबिज थी। लेकिन पांच सीटों पर बसपा, कांग्रेस और निर्दलीय विधायक आज विराजमान हैं।

जिससे भाजपा अध्यक्ष ने हारी हुई सीटों पर जीत के लिए रूट मैप तैयार करने के निर्देश काेर ग्रुप के सदस्यों को दिए। यह भी पूछा कि जो सीटें विस चुनाव में पार्टी ने खोईं, उन पर भाजपा को मजबूत करने के लिए अभी तक क्या-क्या किया गया है। उन्होंने विधानसभा वार कमेटी से इसकी जानकारी ली। कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत के लिए प्रत्येक बूथ पर जीत की जिम्मेदारी तय की जाए। सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाई जाए। सरकार की उपलब्धियों को भी अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को बताई जाए। ताकि पार्टी लोकसभा सीट पर तीसरी बार कमल खिला सके।

विधानसभावार 10009 मतदान बनाने का लक्ष्य

पार्टी अध्यक्ष ने कोर कमेटी के सदस्यों काे विधानसभावार 10009 नए मतदाता बनाने का लक्ष्य दिया। कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले समेत नए मतदाता बनाकर लोकतंत्र को मजबूत किया जाए। ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ने से आने वाले लोकसभा चुनाव में मजबूत सरकार देश की जनता को मिल सके।

सांसद-विधायक हारे हुए बूथों पर करें अथक प्रयास

जेपी नड्डा ने सांसद और विधायकों को साफ कहा कि वह हारे हुए बूथों की मजबूती के लिए अथक प्रयास करें, क्योंकि, लोकसभा चुनाव में जीत की पहली सीढ़ी बूथ ही हैं, इसलिए अगर बूथ जीत गए तो हर लोकसभा सीट भी जीत जाएंगे। उन्होंन कोर कमेटी के सदस्यों को विधायकों और सांसदों को बूथों की जीत की जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए।

मिशन चंद्रयान-3 की सफलता जन-जन पहुंचाने की अपील

भाजपा अध्यक्ष की ओर से चंद्रयान-3 की सफलता जन-जन को पहुंचाने की अपील की गई। कहा कि गांव-गांव जाकर कार्यकर्ता मिशन चंद्रयान-3 के बारे में जानकारी दें। जिससे देश वासियों को चंद्रयान-3 की सफल होने पर गर्व महसूस कर सकें।

पूरी तरह से गोपनीय रही बैठक

काेर ग्रुप की बैठक पूरी तरह से गोपनीय रही। बैठक इतनी गोपनीय थी कि कमेटी के 21 सदस्यों के अलावा कोई भी नहीं पहुंच सका। जबकि कई नेता बैठक में जाने की योजना से होटल के आसपास पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। इससे बैठक में क्या हुआ, इसकी जानकारी भी भाजपा नेताओं को नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed