फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP National President JP Nadda on one day visit to Haridwar Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

Sun, 27 Aug 2023 12:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 27 Aug 2023 12:08 PM IST
सार

ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मन की बात कार्यक्रम का 104 वां लाइव प्रसारण भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य नेताओं की मौजूदगी में सुना।

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda on one day visit to Haridwar Uttarakhand news in hindi
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नड्डा का स्वागत - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे हरिद्वार पहुंचे हैं। इस दौरान नड्डा लोकसभा चुनाव समेत अन्य चुनावों की तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे। पार्टी ने नड्डा के दौरे के बहाने प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित की है। जिसे नड्डा ने संबोधित किया।

विज्ञापन


रविवार को जेपी नड्डा हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के अधिकांश प्रमुख नेता ने उनका स्वागत किया। इसके बाद ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 104 वां लाइव प्रसारण भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य नेताओं की मौजूदगी में सुना।
विज्ञापन


मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन चंद्रयान 3 की सफलता को बहुत बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह सब के प्रयास से ही सफलता मिली है। कहा कि यह मिशन नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण है। कहा कि आज भारत की बेटियां अंतरिक्ष को चुनौती दे रही। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में 26 मेडल जीतने पर उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि आज खेल के प्रति सोच बदल रही है। कहां कि संस्कृत को लेकर देश के लोगों में जागरूकता बढ़ी है। जी 20 को लेकर भारत पूरी तरह से तैयार है। 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा अध्यक्ष के हरिद्वार में पीएम मन की बात सुनने के कार्यक्रम में पहुंचने पर युवा कांग्रेस ने सवाल उठाए कहा कि प्रदेश में आपदा की स्थिति बनी है। बेरोजगारी के लिए कुछ नहीं हो रहा है। अंकित हत्याकांड में न्याय नहीं मिल रहा है। जेपी नड्डा पीएम के मन की बात सुनने के लिए आ रहे हैं। लेकिन पीएम और पीएम लोगों की समस्याओं का सुनने का समय नहीं है। इस पर भाजपा नेताओं का विरोध करने के लिए कॉलेज झंडे दिखाने जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

शाम को जेपी नड्डा वह एक होटल में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, हरिद्वार के सांसद डॉ. पोखरियाल निशंक समेत तकरीब सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

हरकी पैड़ी पर किया पूजन

जेपी नड्डा ने रविवार शाम को हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की। 



ये भी पढ़ें...बाघ की होगी घर वापसी: यमुना का पानी उतरते ही लौट सकता है राजाजी का बाघ, पड़ोसी राज्य के जंगलों में देखा गया

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed