फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Jaunsari folk singer Sanjana raj dies under suspicious circumstances

Uttarakhand: जौनसारी लोक गायिका संजना की संदिग्ध हालात में मौत, खिड़की की ग्रिल पर फंदे से लटका मिला शव

Fri, 26 Aug 2022 12:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Aug 2022 12:44 AM IST
सार

सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे सूचना मिली थी। पुलिस घर में पहुंची तो देखा कि एक महिला अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटकी थीं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Jaunsari folk singer Sanjana raj dies under suspicious circumstances
लोक गायिका संजना राज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनसार की लोक गायिका संजना राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे की खिड़की की ग्रिल पर फंदे से लटका मिला। वह नेहरू कॉलोनी स्थित मकान में किराये पर रहती थीं। दो महीने से उनके साथ एक युवक भी रहता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


घटना नेहरू कॉलोनी के एच ब्लॉक स्थित घर की है। परिजनों की मौजूदगी में संजना के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे सूचना मिली थी। पुलिस घर में पहुंची तो देखा कि एक महिला अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटकी थीं। पुलिस ने इमरजेंसी सेवा के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान संजना राज (22) पुत्री भीम दास निवासी मलेथा, सहिया के रूप में हुई। 
विज्ञापन


संजना जौनसार क्षेत्र की लोक गायिका थीं। उनके कई गाने सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। संजना यहां एक कंपनी में काम भी करती थीं। शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन प्राथमिक पड़ताल के बाद आत्महत्या का मामला लग रहा है। सीओ जोशी ने बताया कि उनके साथ दो माह से एक युवक भी रहता था। दोनों लिव इन में रहते थे या सिर्फ  दोस्त थे, इस बात की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक से सगाई की बात भी आ रही सामने 

सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि युवक का नाम अंकित है। वह यहां एक एप के ऑफिस में काम करता है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ने सगाई भी कर ली थी। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। किसी तरह के झगड़े या अनबन की बात भी सामने नहीं आई है। 

यूूट्यूब पर उनकी गीतों को हजारों लोगों ने सुना

संजना राज जौनसार बावर की उभरती हुईं लोक गायिका थीं। हालांकि वर्ष 2009 में उन्होंने गायिकी के क्षेत्र में कदम रख दिया था, लेकिन क्षेत्र में धीरे धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ रही थी। विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर उन्होंने अपनी आवाज का लोहा मनवाया। 

यू ट्यूब पर अपलोड किए गए उनके गीत देवा बिजिटा को 16 हजार से अधिक लोगों ने देखा और सूना। लोक हारुल को 23 हजार लोगों ने देखा। तेरी शादी री चिठ्ठी को तीन हजार लोगों ने देखा। साथो की अनामिका गीत को 19 हजार लोगों ने देखा। जौनसार बावर की लोक कलाकार और धुमसू मंच की संस्थापक शांति वर्मा ने बताया कि संजना राज ने उन्हीं से लोक गीत सीखे, लेकिन कुछ समय से संजना उनके संपर्क में नहीं थी।

उन्होंने बताया कि संजना राज क्षेत्र की उभरती हुई लोक गायिका थीं। वह एक हंसमुख चेहरा थीं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर संजना राज ने शांति वर्मा के साथ कई गीत रिकार्ड किए। शांति वर्मा ने बताया कि जल, जंगल, जमीन बचाने की मुहिम में भी संजना राज ने उनके साथ कार्य किया। संजना राज का यूं जाना लोक संस्कृति के क्षेत्र में बहुत बड़ा नुकसान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed