फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news ITBP jawan died after falling from a cliff in India China border in pithoragarh

Pithoragarh: चट्टान से गिरकर आईटीबीपी जवान की मौत, भारत-चीन सीमा पर सामान छोड़कर लौटते वक्त हुआ हादसा

Mon, 30 Oct 2023 10:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Oct 2023 10:19 PM IST
सार

शाम करीब पांच बजे वह सामान छोड़कर लौट रहे थे। मैन सिंह टाप से लीलम की ओर आते समय हादसा हो गया। साथी हितेश कुमार ने इसकी सूचना अपनी यूनिट मुनस्यारी को दी।

विज्ञापन
Uttarakhand news ITBP jawan died after falling from a cliff in India China border in pithoragarh
जवान त्रिमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चट्टान से गहरी खाई में गिरकर आईटीबीपी जवान की मौत हो गई। वह भारत-चीन सीमा पर स्थित पोस्ट पर सामान छोड़कर पैदल लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार त्रिमोहन सिंह (35) पुत्र बाबूलाल सिंह निवासी ग्राम पोस्ट अटरहट तहसील चितला जिला बांदा (यूपी) अन्य जवानों के साथ अग्रिम चौकी तक सामान छोड़ने गए थे।

विज्ञापन


रविवार शाम करीब पांच बजे वह सामान छोड़कर लौट रहे थे। मैन सिंह टाप से लीलम की ओर आते समय हादसा हो गया। साथी हितेश कुमार ने इसकी सूचना अपनी यूनिट मुनस्यारी को दी।
विज्ञापन


Uttarakhand: गंगोलीहाट में तेंदुए ने मासूम को मार डाला, रामनगर-कालाढूंगी में बाघ के हमले में दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी जवान रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना हुए। उनका शव खाई से निकालकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। आईटीबीपी के अधिकारी और जवान भी अस्पताल पहुंचे। प्रभारी थानाध्यक्ष बीसी मासीवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव वाहन से यूपी के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed